बेटे आकाश अंबानी के प्री-इंगेजमेंट फंक्शन में नीता का डांस, VIDEO हुआ वायरल
बता दें कि हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका ने इस कार्यक्रम में अनामिका खन्ना का जोड़ा पहन रखा था. वहीं, मुकेश व नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी अपने भाई की सगाई में क्लासी लुक में नजर आईं.
कारोबारी मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की श्लोका मेहता के साथ 30 जून को सगाई होगी. सगाई से पहले गुरुवार को प्री-इंगेजमेंट कार्यक्रम में शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जैसे बॉलीवुड के कई सितारों का जमावड़ा देखने को मिला. प्रेमी निक जोनास के साथ गोवा में छुट्टियां मनाकर लौटी प्रियंका ने गुरुवार रात अंबानी के आवास एंटीलिया में इस कार्यक्रम में शिरकत की. वह तरुण तहिलियानी की डिजाइन की गई साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं.
शाहरुख और गौरी खान ने समारोह में एक-साथ शिरकत की। शाहरुख ने इस मौके पर काला सूट और गौरी ने ब्लैक व सिल्वर मेटालिक कढ़ाई का अनारकली सूट पहन रखा था. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी खूबसूरत लग रहे थे. इसके अलावा फिल्मकार करण जौहर, सचिन तेंदुलकर व उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर समारोह का हिस्सा बनें.
अपने बेटे के प्री-इंगेजमेंट फंक्शन में नीता अंबानी ने डांस किया. नीता के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
बता दें कि हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका ने इस कार्यक्रम में अनामिका खन्ना का जोड़ा पहन रखा था. वहीं, मुकेश व नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी अपने भाई की सगाई में क्लासी लुक में नजर आईं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2018 01:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

