वायरल

फल काटने की निंजा टेक्निक! महिला के फ्रूट कटिंग स्किल को देख लोग हुए हैरान, देखें Viral Video

फल काटने की निंजा टेक्निक का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिला फ्रूट कटिंग स्किल दिखाकर हर किसी को हैरान कर रही है. महिला के फल काटने के स्किल को देख लोग उसके कायल हो गए हैं.

फल काटने की निंजा टेक्निक! महिला के फ्रूट कटिंग स्किल को देख लोग हुए हैरान, देखें Viral Video
फ्रूट कटिंग निंजा तकनीक (Photo Credits: X)

Fruit Cutting Ninja Technique Viral Video: इंटरनेट के इस दौर में अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर स्क्रॉल करते समय ऐसे वीडियोज पर हमारी नजर पड़ जाती है, जिन्हें देखने के बाद हमें अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता है. इसमें कोई दो राय नहीं है कि इस दुनिया में टैलेंटेड लोगों की कोई कमी नहीं है जो अक्सर अपने टैलेंट से लोगों को न सिर्फ हैरत में डाल देते हैं, बल्कि उन्हें अपना कायल भी बना लेते हैं. इसी कड़ी में फल काटने की निंजा टेक्निक (Ninja Technique) का एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें महिला फ्रूट कटिंग (Fruit Cutting) स्किल दिखाकर हर किसी को हैरान कर रही है. महिला के फल काटने के स्किल को देख लोग उसके कायल हो गए हैं.

इस वीडियो को एक्स पर @awkwardgoogle नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- फल काटने का कौशल... शेयर किए जाने के बाद से अब तक इसे 5.6 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इस वीडियो को देखकर लोग महिला के फल काटने के कौशल की तारीफ कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: पार्ले जी बिस्किट से महिला ने बना दी बिरयानी, Viral Video देख लोग बोले- ‘अगली महामारी यही लाएगी देख लेना’

महिला ने दिखाई गजब की फ्रूट कटिंग स्किल

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला बड़े से तरबूत के पहले दो टुकड़े करती है, फिर उसे निंजा टेक्निक से काटने लगती है और जब तरबूज के छोटे-छोटे टुकड़े हो जाते हैं तब वो उसे मिक्सर में डालकर उसका जूस बनाती है. महिला जिस तरह के पल भर में तरबूज को काटती है, उसे देखकर लोग उसके टैलेंट के कायल हो रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2024 12:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).