वायरल

पार्ले जी बिस्किट से महिला ने बना दी बिरयानी, Viral Video देख लोग बोले- ‘अगली महामारी यही लाएगी देख लेना’

पार्ले जी बिस्किट से बनी बिरयानी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग न सिर्फ हैरान हो रहे हैं, बल्कि उनका कहना है कि अगली महामारी यही महिला लेकर आएगी.

पार्ले जी बिस्किट से महिला ने बना दी बिरयानी, Viral Video देख लोग बोले- ‘अगली महामारी यही लाएगी देख लेना’
पार्ले जी बिस्किट वाली बिरयानी (Photo Credits: Instagram)

Parle G Biryani Viral Video: खाने के शौकीन लोग अक्सर खाने की अलग-अलग चीजों को ट्राई करना पसंद करते हैं, जबकि कई लोग खाने की चीजों के साथ नए-नए एक्सपेरिमेंट करके कोई अनोखी डिश बनाने की कोशिश करते हैं. आए दिन सोशल मीडिया पर फूड एक्सपेरिमेंट से जुड़े ढेरों वीडियोज देखने को मिलते रहते हैं, जिनमें से कुछ एक्सपेरिमेंट लोगों को काफी पसंद आते हैं, जबकि कुछ एक्सपेरिमेंट देख लोगों का माथा चकरा जाता है. इसी कड़ी में  सोशल मीडिया (Social Media) पर पार्ले जी बिस्किट से बनी बिरयानी (Parle G Biryani) का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देख लोग न सिर्फ हैरान हो रहे हैं, बल्कि उनका कहना है कि अगली महामारी यही महिला लेकर आएगी.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर creamycreationsbyhkr11 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो में दिखाई दे रही महिला का नाम हीना कौसर है. इस वीडियो पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी जाहिर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है-  इस महिला पर केस होना चाहिए और इसके खिलाफ सख्त एक्शन लेने की जरूरत है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- कुछ भी करना लेकिन बिरयानी से साथ मजाक नहीं!. यह भी पढ़ें: Doodh Cola Fusion Drink: इंटरनेट पर दूध कोला फ्यूजन ड्रिंक का वीडियो वायरल, क्लिप देख भड़के नेटीजेंस

पार्ले जी बिस्किट से महिला ने बना दी बिरयानी

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बड़े से पतीले में बिरयानी रखी हुई है, लेकिन उसमें बिरयानी के साथ पार्ले जी बिस्किट भी पड़े हुए हैं. वीडियो में महिला बताती है कि इस बिरयानी को बढ़िया मसालों को पीसकर बनाया गया है और उसके पीछे जितने भी लोग नजर आ रहे हैं वो सभी उसके स्टूडेंट्स हैं. महिला कहती है कि स्टूडेंट्स ने बिरयानी खाने की जिद की तो मैंने पार्ले जी स्पेशल बिरयानी बनाकर उन्हें सरप्राइज कर दिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2024 11:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).