वायरल

Viral Video: जन्म के फौरन बाद लड़खड़ाते कदमों से चलने की कोशिश करता दिखा नवजात हाथी, मनमोहक वीडियो हुआ वायरल

एक मनमोहक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक नवजात हाथी चलने की कोशिश करता दिख रहा है. हालांकि नन्हे हाथी के लिए अपने पैरों को उठाना मुश्किल हो रहा है, फिर भी वो चलने की कोशिश कर रहा है. इस मनमोहक वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है.

Viral Video: जन्म के फौरन बाद लड़खड़ाते कदमों से चलने की कोशिश करता दिखा नवजात हाथी, मनमोहक वीडियो हुआ वायरल
जन्म के बाद चलने की कोशिश करता नन्हा हाथी (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: जन्म के बाद इंसान के बच्चों को चलने में एक से दो साल का वक्त लगता है और माता-पिता उन्हें चलना सिखाते हैं, जबकि जानवरों के साथ ऐसा नहीं है. जानवरों के बच्चे जन्म के तुरंत बाद ही चलना शुरू कर देते हैं. इस दौरान नन्हे कदमों से चलते समय जानवर के बच्चों के पैर लड़खड़ाते हैं और वो कई बार गिर भी जाते हैं. एक ऐसा ही मनमोहक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Adorable Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक नवजात हाथी (Newborn Elephant) चलने की कोशिश करता दिख रहा है. हालांकि नन्हे हाथी (Baby Elephant) के लिए अपने पैरों को उठाना मुश्किल हो रहा है, फिर भी वो चलने की कोशिश कर रहा है. इस मनमोहक वीडियो को भारतीय वन सेवा (Indian Forest Service) अधिकारी सुशांत नंदा (Susanta Nanda) ने ट्विटर पर शेयर किया है.

आईएफएस सुशांत नंदा ने इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है- पहला कदम एक हजार मील के बराबरा होता है. शेयर किए जाने के कुछ ही घंटे में यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया. इसे अब तक 15K व्यूज मिल चुके हैं. इसके साथ ही 248 रीट्वीट और 2,175 लाइक्स इस वीडियो को मिल चुके हैं. इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Baby Elephant Viral Video: पानी के टब में फंसे नन्हे हाथी को मां हथिनी ने बताई कमाल की ट्रिक, बाहर निकलने में ऐसे मिली कामयाबी

देखें वीडियो-

करीब 32 सेकेंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जन्म के फौरन बाद नन्हा हाथी खड़ा हो जाता है और अपने कदम आगे बढ़ाकर चलने की कोशिश करता है, लेकिन इस दौरान वह लड़खड़ाने लगता है और जैसे ही अपने पैर आगे बढ़ाता है वह मुंह के बल गिर जाता है. गिरने के बाद वह फिर से उठता है और फिर से चलने की कोशिश करता है. इस वीडियो को देखकर लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी जाहिर की हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2021 04:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).