NEET PG Exam 2022 Fact Check: 21 मई को नहीं होगी नीट पीजी परीक्षा? जानें इस वायरल लेटर की सच्चाई
इन दिनों नीट पीजी एग्जाम को लेकर सोशल मीडिया पर एक लेटर वायरल हो रही है. इस लेटर में दावा किया जा रहा है कि, सरकार ने नीट पीजी 2022 एग्जाम को स्थगित कर दिया है.
NEET PG Exam 2022 Fact Check: इन दिनों नीट परीक्षा स्थगित करने को लेकर सोशल मीडिया पर कई सारी अफवाहे फैल रही है. नीट पीजी 2022 की परीक्षा को स्थगित कराने के लिए छात्र पिछले कई दिनों से छात्र ट्विटर पर आंदोलन चला रहे हैं. इसी बीच नीट पीजी एग्जाम को लेकर सोशल मीडिया पर लेटर वायरल हो रही है. इस लेटर में दावा किया जा रहा है कि, सरकार ने नीट पीजी 2022 एग्जाम को स्थगित (NEET PG 2022 Postpone) कर दिया है. इस लेटर को नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) ने फेक बताया है.
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को अलर्ट जारी किया है. एनबीई (NBE) के मुताबिक नीट परीक्षा तय तारीख को ही आयोजित की जाएगी. इसके शेड्यूल में अभी तक कोई बदलाव नहीं किया गया है. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन ने सभी उम्मीदवारों से ऐसी भ्रामक पोस्ट से सतर्क रहने की अपील की है.
exam.natboard.edu.in पर समस्या भेज सकते हैं."
A #FAKE notice issued in the name of the National Board of Examinations claims that the NEET PG exam has been postponed & will now be conducted on 9th July 2022.#PIBFactCheck
▶️ The exam has not been postponed.
▶️ It will be conducted on 21 May 2022 only. pic.twitter.com/790mTsZypM
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) May 7, 2022
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन ने कहा, "जुलाई 2020 के बाद जारी किए गए सभी एनबीईएमएस नोटिस में एक क्यूआर कोड होता है. क्यूआर कोड को स्कैन करने से यूज़र्स एनबीईएमएस वेबसाइट पर उक्त नोटिस पर पुनर्निर्देशित हो जाएंगे. किसी भी सवाल के लिए उम्मीदवार 011-45593000 पर केयर सपोर्ट से संपर्क कर सकते हैं या NBEMS को इसके संचार वेब पोर्टल-
(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2022 05:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

