Shocking Video: सिर कटने के बाद अपनी ही बॉडी को काटने लगे नागराज, वायरल वीडियो देख सहम जाएंगे आप
क्या आपने कभी किसी सांप को खुद को काटते हुए देखा है. जी हां, सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सिर धड़ से अलग होने के बाद भी सांप अपनी बॉडी को काटने लगा. इस नजारे को देखकर यकीनन किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे.
Shocking Viral Video: दुनिया भर में पाई जाने वाली सांपों (Snakes) को विभिन्न प्रजातियों में से अगर किसी भी प्रजाति के सांप (Snake) से सामना हो जाता है तो देखते ही देखते लोगों की हालत खराब हो जाती है. खासकर, जहरीले सांपों (Venomous Snakes) के जहर की एक बूंद भी पल भर में इंसान को मौत की नींद सुला सकती है, इसलिए लोग उनसे दूरी बनाकर रखना ही बेहतर समझते हैं. सांप इंसानों के साथ-साथ दूसरे जानवरों पर भी हमला करते हैं, जबकि सांपों के बीच भी आपस में लड़ाई हो जाती है, लेकिन क्या आपने कभी किसी सांप को खुद को काटते हुए देखा है. जी हां, सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें सिर धड़ से अलग होने के बाद भी सांप अपनी बॉडी को काटने लगा. इस नजारे को देखकर यकीनन किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे.
इस वीडियो को ट्विटर पर @OTerrifying नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान हो रहा है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 18.4 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इस नजारे को देखने के बाद लोग हैरानी जता रहे हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: बार-बार शख्स पर हमला करने की कोशिश करता दिखा जहरीला सांप, फिर जो हुआ...
देखें वीडियो-
Watch as decapitated snake bites it’s own body 😳 pic.twitter.com/lIneCEZvfU
— OddIy Terrifying (@OTerrifying) May 2, 2023
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सांप का सिर कटा हुआ है और धड़ अलग पड़ा हुआ है. इस नजारे को देखकर तो ऐसा ही लगता है कि किसी ने बेरहमी से सांप के सिर को धड़ से अलग कर दिया है. सांप को धड़ तड़पते हुए जैसे ही सांप के सिर से टच होता है, सांप का सिर उस धड़ को ही काटने लगता है. इस नजारे को देखकर पहले तो ऐसा लगता है दो सांप आपस में लड़ रहे हैं, लेकिन असल में ये एक ही सांप है, जिसका सिर अपने ही धड़ को काट रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2023 08:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

