Viral Video: एक-दूसरे से लिपटकर रोमांस करता दिखा नाग-नागिन का जोड़ा, मनमोहक वीडियो हुआ वायरल
नाग-नागिन का एक रोमांटिक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें नाग-नागिन का एक जोड़ा एक-दूसरे से लिपटकर रोमांस करते दिख रहे हैं. इस मनमोहक नजारे को किसी ने कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सुर्खियां बटोर रहा है.
Viral Video: सावन का महीना (Sawan Maas) भगवान शिव (Lord Shiva) को अत्यंत प्रिय है, इसलिए यह मास उनके भक्तों के लिए भी बेहद खास होता है. 14 जुलाई से सावन मास की शुरुआत हो गई है, जबकि सावन का पहला सोमवार (Sawan Somvar) 18 जुलाई को पड़ेगा. इस पूरे महीने भक्त अपने आराध्य भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए विशेष पूजा-अर्चना करते हैं. सावन का महीना उनके भक्तों के साथ-साथ नाग-नागिनों के लिए भी विशेष होता है, क्योंकि सावन के महीने में अक्सर सांप (Snake) रिहायशी इलाकों में देखने को मिल जाते हैं. इसी कड़ी में नाग-नागिन (Naag-Naagin) का एक रोमांटिक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें नाग-नागिन का एक जोड़ा एक-दूसरे से लिपटकर रोमांस करते दिख रहा हैं. इस मनमोहक नजारे को किसी ने कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सुर्खियां बटोर रहा है.
इस वीडियो को snake._.world नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं. इस वीडियो को हजारों लोग लाइक कर चुके हैं और इस पर उन्होंने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दर्ज कराई है. यह भी पढ़ें: Snake Dance Viral Video: हरे-भरे जंगल के बीच मस्ती में झूमते दिखे दो सांप, नागों के रोमांस का वीडियो हुआ वायरल
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि नाग-नागिन एक-दूसरे से लिपटे हुए हैं. ये दोनों अपने फन को हवा में लहराते हुए रोमांस कर रहे हैं. दोनों का आकार काफी लंबा और विशालकाय है, जिस तरह से दोनों एक-दूसरे के लिपटकर अपने फन को हवा में लहरा रहे हैं, उसे देखकर तो यही लगता है कि दोनों काफी रोमांटिक मूड में हैं और रोमांस कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2022 05:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

