वायरल

Snake Dance Viral Video: हरे-भरे जंगल के बीच मस्ती में झूमते दिखे दो सांप, नागों के रोमांस का वीडियो हुआ वायरल

आए दिन सोशल मीडिया पर सांपों के हैरान करने वाले वीडियो देखने को मिलते हैं. सांपों की लड़ाई के वीडियो देखना तो आम बात है, लेकिन उनके बीच रोमांस के वीडियो बहुत कम ही देखने को मिलते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर दो सांपों के डांस का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है.

Snake Dance Viral Video: हरे-भरे जंगल के बीच मस्ती में झूमते दिखे दो सांप, नागों के रोमांस का वीडियो हुआ वायरल
झाडियों के बीच झूमते दो सांप (Photo Credits: Twitter)

Snake Dance Viral Video: दुनिया भर में सांपों (Snakes) की अनेकों प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनमे से कई सांप (Snake) बेहद खतरनाक और जहरीले होते हैं. वैसे आए दिन सोशल मीडिया (Social Media) पर सांपों के हैरान करने वाले वीडियो (Snake Viral Video) देखने को मिलते हैं. सांपों की लड़ाई के वीडियो देखना तो आम बात है, लेकिन उनके बीच रोमांस के वीडियो बहुत कम ही देखने को मिलते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर दो सांपों के डांस का मजेदार वीडियो वायरल (Snake Dance Viral Video) हो रहा है. टेक कंपनी जोहो के सीईओ श्रीधर वेंबू ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया है, जिसमें दो सांप हरे-भरे जंगल के बीच डांस कर रहे हैं और उनका यह रोमांस लोगों का ध्यान तेजी से अपनी ओर खींच रहा है.

इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- यहां तेनकासी में भारी बारिश के दौरान आज सांपों का अद्भुत डांस देखने को मिला. इसके साथ ही उन्होंने सांपों के इस अद्भुत डांस को कैमरे में कैद करने वाले का शुक्रिया भी अदा किया है. वीडियो में हल्के यलो रंग के दो सांप दाएं-बाएं घूमकर डांस करते दिख रहे हैं. उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वो किसी गाने पर थिरक रहे हैं. यह भी पढ़ें: Snake Dance Viral Video: आइने के सामने मस्त होकर सांप ने किया जबरदस्त डांस, लोग बार-बार देख रहे हैं यह मजेदार वीडियो

देखें वीडियो-

वाकई सांपों का नाचना बेहद अलग अनुभव होता है, जिसे देखकर मन को सुकून मिलता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि दो पीले रंग के सांप हरी-भरी झाड़ियों के बीच मस्ती में झूम रहे हैं और जमकर डांस कर रहे हैं. गौरतलब है कि इससे पहले भी सांपों के डांस के वीडियो वायरल हो चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 27, 2021 03:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).