Mysterious Sea Creature: समुद्र किनारे मिला एक रहस्यमय समुद्री जीव, वायरल तस्वीर देख उड़े लोगों के होश
अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में समुद्र किनारे एक अज्ञात रहस्यमय समुद्री जीव मिला है, जिसे देखकर हर कोई हैरान हैं. यहां तक कि इस अजीबो-गरीब जीव को देखने के बाद विशेषज्ञ भी दंग रह गए हैं और यह पता नहीं लगा पा रहे हैं कि आखिर यह जीव क्या है. इस जीव की तस्वीर इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है.
Mysterious Sea Creature: यह दुनिया रहस्यों से भरी हुई और जब समय-समय पर कोई रहस्यमय चीज हमारी आंखों के सामने आती है तो उस पर भरोसा करना लगभग नामुमकिन सा होता है. सोशल मीडिया पर पहले भी कई रहस्यमय जीवों (Mysterious Creature) की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो चुके हैं. इसी कड़ी में एक और वायरल तस्वीर लोगों के होश उड़ा रही है. दरअसल, अमेरिका (America) के नॉर्थ कैरोलिना (North Carolina) में समुद्र किनारे एक अज्ञात रहस्यमय समुद्री जीव (Mysterious Sea Creature) मिला है, जिसे देखकर हर कोई हैरान हैं. यहां तक कि इस अजीबो-गरीब जीव को देखने के बाद विशेषज्ञ भी दंग रह गए हैं और यह पता नहीं लगा पा रहे हैं कि आखिर यह जीव क्या है. इस जीव की तस्वीर इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है.
इस रहस्यमय जीव की तस्वीर को अमेरिकी राष्ट्रीय उद्यान के अधिकारियों ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने इस जीव के बारे में लोगों से जानकारी मांगी है. इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि वो इसे पहचानने में विफल रहे हैं, इसलिए इस जीव के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के लिए लोगों से मदद मांगी जा रही है.
देखें तस्वीर-
वायरल तस्वीर में देखा जा सकता है कि इस अजीबो-गरीब जीव की कई उंगलियां और कई अंग दिखाई दे रहे हैं. यह अजीबो-गरीब समुद्री जीव छोटे सफेद रंग के गोलों से भरा हुआ नजर आ रहा है. हलांकि इसके बारे में एक शख्स ने प्रतिक्रिया देते हुए बताया है कि ये स्क्विड एग मास है, जिसे समुद्र में वापस डाल देना चाहिए, ताकि अंडा विकसित हो सके और इसके भीतर से जीव बाहर आ सके.
(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2021 07:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

