CCTV Video: मोबाइल चोर का पीछा करते ट्रेन के आगे कूदा शख्स, पहुंचा ICU

मुंबई के बोरीवली रेलवे स्टेशन पर मोबाईल फोन छिनकर भागने का एक मामला सामने आया है. 16 जनवरी की रात करीब 10 बजे परिवार के दो लोग सूरत जानेवाली ट्रेन का इंतजार कर रहे थे. इंतजार के दौरान दोनों अपने- अपने मोबाइल फोन में व्यस्त थे...

प्रतीकात्मक तस्वीर फाइल फोटो)

मुंबई (Mumbai) के बोरीवली (Borivali) रेलवे स्टेशन पर मोबाईल फोन झपटकर भागने का एक मामला सामने आया है. 16 जनवरी की रात करीब 10 बजे परिवार के दो लोग सूरत जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहे थे. इंतजार के दौरान दोनों अपने- अपने मोबाइल फोन में व्यस्त थे तभी काले रंग का कपड़ा पहना हुआ एक लड़का उनके सामने आकर खड़ा हो गया और जैसे ही प्लेटफॉर्म पर ट्रेन आई चोर उनके हाथ से मोबाइल झपटकर ट्रैक पर कूद गया.

उसके पीछे पीड़ित लड़का भी कूद गया उसी वक्त दहिसर बोरीवली की ट्रेन आ गई और पीड़ित लड़का ट्रेन की चपेट में आ गया. जख्मी होने के बाद भी लड़के ने कुछ देर तक चोर को पकड़े रखा लेकिन हाथापाई के दौरान चोर छूटकर भाग गया. ये पूरा मामला रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. सीसीटीवी फूटेज में आप ये पूरा मामला देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें : एक ऐसा चोर जो मंगलवार के दिन ही करता था चोरी, कारण जान पुलिस भी रह गई दंग

वहां मौजूद लोग जख्मी लड़के को उठाकर ले आए और अस्पताल में भर्ती करवाया. बोरीवली जीआरपी ने आरोपी और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों का नाम अर्शद शेख (26) और परवेज शेख (26 ) है. इन दोनों के खिलाफ मुंबई के अलग- अलग पुलिस थानों में कई मामले दर्ज हैं. दोनों मीरा रोड नया नगर के रहने वाले हैं. दोनों पर रॉबरी और हत्या की कोशिश करने का मामला दर्ज किया गया है. बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़के की हालत गंभीर है. उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड