मुंबई: गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए ड्राइवर ने प्लेटफॉर्म पर दौड़ाई ऑटो, देखें वायरल वीडियो
दुनिया में कुछ लोग ऐसी भी होते हैं जो, किसी की जान बचाने के लिए आगा पीछा नहीं सोचते और किसी भी हद तक गुजर जाते हैं. ऐसा ही कुछ एक ऑटो ड्राइवर ने किया. विरार रेलवे स्टेशन पर एक ऑटो ड्राइवर कुछ ऐसा किया जिसे देखकर सब हैरान रह गए. दरअसल विरार रेलवे स्टेशन पर एक महिला को लीवर पेन होने लगा और स्टेशन पर पानी भी भरा हुआ था.
दुनिया में कुछ लोग ऐसी भी होते हैं जो, किसी की जान बचाने के लिए आगा पीछा नहीं सोचते और किसी भी हद तक गुजर जाते हैं. ऐसा ही कुछ एक ऑटो ड्राइवर ने किया. विरार रेलवे स्टेशन पर एक ऑटो ड्राइवर कुछ ऐसा किया जिसे देखकर सब हैरान रह गए. दरअसल विरार रेलवे स्टेशन पर एक महिला को लीवर पेन होने लगा और स्टेशन पर पानी भी भरा हुआ था. महिला का पति स्टेशन पर ऑटो में उसका वेट कर रहा था. लीवर पेन की वजह से चल न पाने की वजह से शख्स ने ऑटो ड्राइवर को रिक्शा प्लेटफ़ॉर्म पर चढ़ाने के लिए कह दी और बिना कुछ सोचे समझे ऑटो ड्राइवर भी मान गया. बहुत से ड्राइवर सिग्नल तक तोड़ने से डरते हैं लेकिन इसने बड़ी ही दबंगई से प्लेटफॉर्म पर रिक्शा चढ़ा दी. सोशल मीडिया पर ये वीडियो बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है. लोग ऑटो ड्राइवर के इस कारनामे की बहुत तारीफ़ कर रहे हैं. ड्राइवर ने जोखिम लेकर महिला को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया.
देखें वायरल वीडियो:
#WATCH Mumbai:Auto-rickshaw driver took rickshaw on platform at Virar Railway Station on Aug4 to pick a pregnant woman to take her to the hospital.RPF didn't arrest him immediately as the "lady was in extreme labour pain,but he was later arrested&released with a warning by court" pic.twitter.com/eckppwGtr2
— ANI (@ANI) August 6, 2019
बता दें कि प्लेटफॉर्म पर ऑटो चढ़ाने के जुर्म में पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन स्पेशल केस की वजह से छोड़ दिया. लेकिन बाद में आरपीएफ ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट ने वार्निंग देकर छोड़ दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2019 08:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

