VIDEO: मां ने पार की हैवानियत की हदें! गला दबाकर मासूम बच्ची को बेरहमी से पीटा, वायरल वीडियो देखकर कांप उठेगी रूह
वीडियो में मां अपनी छोटी सी बच्ची को बेरहमी से पीटती नजर आ रही है. इतना ही नहीं वह उसे बेरहमी से गला भी दबाने लगती है मानो उसे मार ही डालेगी. मां का यह क्रूर रूप देखकर किसी का भी खून खौल जाएगा.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक मां की क्रूरता देखी जा सकती है. आम तौर पर बच्चे अपनी मां के प्रति दुलार दिखाते हैं, लेकिन इस वायरल वीडियो में दिख रहा मां का रूप देखकर आप यही कहेंगे कि यह रूप किसी मां का नहीं हो सकता.
वीडियो में मां अपनी छोटी सी बच्ची को बेरहमी से पीटती नजर आ रही है. इतना ही नहीं वह उसे बेरहमी से गला भी दबाने लगती है मानो उसे मार ही डालेगी. मां का यह क्रूर रूप देखकर किसी का भी खून खौल जाएगा. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे क्रूर मां ने अपनी बेटी को फर्श पर पटक दिया है और करछुल से पीट रही है. इसके बाद वह बेरहमी से उसकी टी-शर्ट उठाकर कहीं और फेंक देती है. इसके बाद महिला का जो रूप दिखता है वो शायद ही कोई मां कर सकती है.
क्या ये मां हो सकती है..?
छोटी सी बच्ची के साथ इतनी क्रूरता कोई कैसे कर सकता है..!
सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल है..!
वायरल वीडियो को साझा कर दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो गुजरात का है,मां अपनी बच्ची को क्रूरता से पीट रही है @NCMIndiaa @DeepikaBhardwaj @SahodarIndia pic.twitter.com/izqK74smuq
— Zarafat khan (Journalist) (@MdZarafat) May 11, 2024
महिला ने बच्ची का गला पकड़कर जोर से दबाना शुरू कर दिया. इस दौरान बच्ची की आवाज बंद हो गई थी. फिर जैसे ही उसने बच्ची का गला छोड़ा तो वह जोर-जोर से चिल्लाने और रोने लगी, लेकिन फिर भी मां का दिल नहीं पसीजा. उसने फिर से उसका गला पकड़ा और गला घोंटने की कोशिश की. इसके बाद उसे उठाकर एक कमरे में ले गई, लेकिन वहां उसने बच्ची के साथ क्या किया यह पता नहीं चल सका है. हैरानी की बात तो यह है कि इस दर्दनाक घटना का वीडियो बनाने वाले को भी बच्ची की मदद करने की जहमत नहीं उठाई.
दावा किया जा रहा है कि बच्ची पर अत्याचार का यह वीडियो गुजरात का है. सोशल मीडिया यूजर्स ने गुजरात सरकार और आला पुलिस अधिकारियों से इस क्रूर मां को गिरफ्तार करने और उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की अपील की है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2024 01:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

