20 फीट गहरे सीवर में गिरे बच्चे को बचाने के लिए मां ने लगाई जान की बाजी, नजारा देख खिसक जाएगी पैरों तले जमीन (Watch Video & Pics)
मां की ममता का उदाहरण पेश करने वाले कई वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाते हैं. इसी कड़ी में एक मां और उसके बच्चे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बच्चा करीब 20 फीट गहरे सीवर में गिर जाता है और उसे बचाने के लिए मां खुद की जान पर खेल जाती है.
Viral Video and Pics: मां (Mother) की ममता की तुलना इस संसार में किसी भी चीज से नहीं की जा सकती है, इसलिए मां को इस धरती पर ईश्वर का दूसरा रूप माना जाता है. मां ही वो इकलौती इंसान है जो अपने बच्चों के लिए अपनी जान तक न्योछावर करने को तैयार रहती है और जब बच्चे पर कोई मुसीबत आती है तो वो खुद को भी जोखिम में डाल देती है. मां की ममता का उदाहरण पेश करने वाले कई वीडियो आए दिन सोशल मीडिया (Social Media) पर देखने को मिल जाते हैं. इसी कड़ी में एक मां (Mother) और उसके बच्चे (Child) का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें बच्चा करीब 20 फीट गहरे सीवर (Sewer) में गिर जाता है और उसे बचाने के लिए मां खुद की जान पर खेल जाती है.
इस घटना के वीडियो और तस्वीरों को फेसबुक पर शेयर किया गया है, जो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है. वीडियो को देखकर यूजर्स काफी हैरान नजर आ रहे हैं और कमेंट्स करके बच्चे की जान बचाने वाली मां को काफी साहसी बता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है- आपने बहुत अच्छा काम किया, आपको खुद पर गर्व होना चाहिए. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- नजारा देख आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है. यह भी पढ़ें: VIDEO: नाव के साथ पक्षियों ने लगाई रेस! उड़ने की गति देखकर सभी हैरान, वायरल हुआ मजेदार वीडियो
देखें वीडियो-
देखें तस्वीरें-
घटना ब्रिटेन के केंट की बताई जा रही है, जहां 18 महीने का एक बच्चा अचानक से 20 फीट गहरे सीवेज में गिर जाता है. बच्चे के सीवेज में गिरते ही मां बगैर कुछ सोचे-समझे उसे बचाने के लिए सीवेज में छलांग लगा देती है. पूरी घटना पास में मौजूद सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है. वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला अपने बच्चे के साथ घुमने निकली है. इसी दौरान दोनों ढके हुए नाले को पार करते हुए नजर आ रहे हैं, तभी छोटा सा बच्चा वहीं रुक जाता है और फिसलकर सीवेज में गिर जाता है, जिसके बाद महिला भी सीवेज में छलांग लगाकर किसी तरह अपने बच्चे की जान बचाती है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2022 01:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

