तेज धूप से बच्चे की जान बचाने के लिए मां कबूतर ने दिया अपना बलिदान, इमोशनल कर देगा यह Viral Video
मां की ममता का उदाहरण पेश करने वाला एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें भीषण गर्मी से अपने बच्चे की जान बचाने के लिए मां कबूतर ने अपना बलिदान दे दिया. उसने अपने बच्चे की जान तो बचा ली, लेकिन खुद को नहीं बचा सकी.
Mother Pigeon Viral Video: इस दुनिया में एक मां (Mother) अपने बच्चे से सबसे ज्यादा प्यार करती है और उसकी सलामती के लिए अपना बलिदान तक करने को तैयार रहती है, इसलिए मां को इस धरती पर भगवान का दूसरा रूप माना जाता है. वो अपने बच्चे के लिए पूरी कायनात से अकेले ही लड़ लेती है और खुद के प्राण दांव पर लगा देती है, लेकिन अपने बच्चे पर कोई आंच नहीं आने देती है. यही भावना इंसानों के साथ-साथ पशु-पक्षियों में भी देखने को मिलती है. मां की ममता का उदाहरण पेश करने वाला एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें भीषण गर्मी (Scorching Heat) से अपने बच्चे की जान बचाने के लिए मां कबूतर (Mother Pigeon) ने अपना बलिदान दे दिया. उसने अपने बच्चे की जान तो बचा ली, लेकिन खुद को नहीं बचा सकी.
दिल छू लेने वाले इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर anita suresh sharma नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे बार-बार देखा जा रहा है और लोग इसे देख इमोशनल हो रहे हैं, साथ ही अपनी प्रतिक्रियाएं भी जाहिर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है- 'मां तो मां होती है दोस्तों', तो वहीं एक यूजर ने लिखा है कि 'मां दुनिया की सबसे बड़ी योद्धा होती है'. यह भी पढ़ें: अपने अंडों को बचाने के लिए चलते ट्रैक्टर के सामने पंख फैलाकर खड़ी हो गई चिड़िया, देखें दिल जीतने वाला Viral Video
बच्चे को बचाने के लिए मां कबूतर ने दिया बलिदान
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि मां कबूतर भीषण गर्मी से अपने बच्चे की रक्षा करती दिख रही है. वो अपने पंखों के भीतर अपने बच्चे को समेट लेती है, ताकि वो धूप से बच सके, लेकिन ऐसा करने के लिए उसे अपने प्राण देने पड़ते हैं. वो अपने बच्चे की रक्षा तो कर लेती है, लेकिन अपनी जान नहीं बचा पाती है. ममता और करूणा से भरा यह वीडियो लोगों को भावुक कर रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2024 09:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

