बेहोश पिल्ले को मुंह में दबाकर इलाज के लिए वेटरनरी क्लिनिक पहुंची मां डॉगी, देखें भावुक कर देने वाला Viral Video
मां की ममता का उदाहरण पेश करने वाला एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बेहोश पपी को अपने मुंह में दबाकर मां डॉगी वेटरनरी क्लिनिक पहुंचती है, ताकि उसके बच्चे का इलाज हो सके और वो जल्दी से ठीक हो जाए. वायरल हो रहे इस वीडियो को देख लोग भावुक हो रहे हैं.
Viral Video: मां तो मां होती है और उसकी जगह इस संसार में कोई भी नहीं ले सकता है, इसलिए उसे धरती पर भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है. एक मां अपनी संतान की रक्षा के लिए खुद की जान तक जोखिम में डालने को तैयार हो जाती है. अगर बच्चे को जरा सी भी तकलीफ हो जाए तो मां बेहाल हो जाती है. मां (Mother) की ममता का उदाहरण पेश करने वाला एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है, जिसमें बेहोश पपी (Puppy) को अपने मुंह में दबाकर मां डॉगी (Mother Dog) वेटरनरी क्लिनिक (Veterinary Clinic) पहुंचती है, ताकि उसके बच्चे का इलाज हो सके और वो जल्दी से ठीक हो जाए. वायरल हो रहे इस वीडियो को देख लोग भावुक हो रहे हैं.
इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- इंस्तांबुल में एक मां डॉग अपने पप्पी को, जिसका दिल ठंड के कारण बंद हो गया था, उसे पशु चिकित्सक के पास ले आई. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 592k व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: ठंड में अलाव के ऊपर बिस्तर पर आराम से सोते दिखे कुत्ता और सुअर, मजेदार वीडियो हुआ वायरल
बेहोश पिल्ले को लेकर क्लिनिक पहुंची मां डॉग
In Istanbul, a mother dog brought her puppy, whose heart had stopped due to the cold, to the veterinarian. pic.twitter.com/M2JSVtaMAM
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) January 17, 2025
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मादा डॉगी अपने बेहोश पिल्ले को मुंह में दबाकर वेटरनरी क्लिनिक पहुंचती है. दिल छू लेने वाली यह घटना तुर्किए की है, जहां मादा डॉगी को अपने बेहोश बच्चे के साथ दरवाजे पर देखकर डॉक्टर भी चौंक गए. लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंसानी मदद का इंतजार करने के बजाय डॉगी ने बेहोश पिल्ले को मुंह में दबाया और सीधे स्वास्थ्य सेवा केंद्र की ओर दौड़ पड़ी, ताकि उसके बच्चे को समय पर इलाज मिल सके.
बेहोश पिल्ले को देखकर डॉक्टरों ने फौरन इलाज शुरु किया और उसे होश में लाने में कामयाब भी रहे. जब पिल्ला क्लिनिक पहुंचा था, तब उसका शरीर बर्फ की तरह ठंडा था और शरीर में कोई हलचल नहीं थी. उसकी हालत को देखकर डॉक्टरों को ऐसा लगा कि शायद उसकी मौत हो चुकी है, लेकिन फिर उन्होंने उसकी हार्टबीट चेक की तो पता चला कि वो अब भी धड़क रहा है, इसके बाद समय पर इलाज की मदद से डॉक्टर उसे होश में लाने में कामयाब रहे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2025 10:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

