वायरल

Cat vs Python Viral Video: बच्चों की जान बचाने के लिए अजगर से जा भिड़ी मां बिल्ली, दोनों के बीच की जबरदस्त लड़ाई का वीडियो हुआ वायरल

इन दिनों बच्चों की रक्षा करने के लिए विशालकाय अजगर से भिड़ने वाली मां बिल्ली का एक इमोशनल वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अपने बच्चों की जान बचाने के लिए बिल्ली अपनी जान को जोखिम में डालकर अजगर से लड़ने लगती है और देखते ही देखते दोनों के बीच जबरदस्त लड़ाई शुरु हो जाती है.

Cat vs Python Viral Video: बच्चों की जान बचाने के लिए अजगर से जा भिड़ी मां बिल्ली, दोनों के बीच की जबरदस्त लड़ाई का वीडियो हुआ वायरल
बिल्ली और अजगर की लड़ाई (Photo Credits: Instagram)

Cat vs Python Viral Video: जब बात अपने बच्चों की जिंदगी और उनकी सुरक्षा पर आती है तो मां उन्हें बचाने के लिए दुनिया की किसी भी ताकत से लड़ने को तैयार हो जाती है. अपनी संतान की रक्षा करने के लिए मां अपनी जान की परवाह किए बगैर बड़े से बड़े दुश्मन का डटकर मुकाबला करती है. मां की ममता और बच्चों के लिए उसके बलिदान का उदाहरण पेश करने वाले कई वीडियो आए दिन सोशल मीडिया (Social Media) पर देखने को मिल जाते हैं. इन दिनों बच्चों की रक्षा करने के लिए विशालकाय अजगर (Giant Python) से भिड़ने वाली मां बिल्ली (Cat) का एक इमोशनल वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें अपने बच्चों की जान बचाने के लिए बिल्ली अपनी जान को जोखिम में डालकर अजगर से लड़ने लगती है और देखते ही देखते दोनों के बीच जबरदस्त लड़ाई शुरु हो जाती है.

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर bestpet.in नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक कई मिलियन व्यूज मिल चुके हैं, जबकि अब तक इसे 178, 311 लाइक्स मिल चुके हैं. इस वीडियो को देखने के बाद ज्यादातर लोगों ने कमेंट कर बिल्ली के लिए अपनी चिंता जाहिर की है. यह भी पढ़ें: Viral Video: ऑटो रिक्शा में यात्रियों की सीट से लिपटा दिखा विशालकाय अजगर, ऐसे किया गया रेस्क्यू

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बड़े से बिल में बिल्ली अपने बच्चों के साथ बैठी है, तभी अचानक से एक विशालकाय अजगर उनकी तरफ बढ़ता है. यह खूंखार अजगर बिल्ली के करीब पहुंचकर उसके बच्चों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता है, लेकिन तभी बिल्ली आगे आती है और अजगर के साथ भिड़ जाती है. बिल्ली अपने बच्चों को पीछे करते हुए अकेले अजगर का सामना करती है. वो किसी तरह अपने बच्चों को लेकर भागने की कोशिश भी करती है, लेकिन सांप उसे पकड़ लेता है. हालांकि इस वीडियो के आखिर में क्या होता है, इसका पता नहीं चल सका है, क्योंकि सांप द्वारा बिल्ली को पकड़े जाने पर यह वीडियो समाप्त हो जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2022 11:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).