देसी अंदाज में कपड़े धोते इस बंदर का मजेदार वीडियो हुआ वायरल, जिसे देख आप भी नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी
देसी अंदाज में कपड़े धोते हुए इस बंदर के मजेदार वीडियो को सुशांत नंद नाम के एक आईएफएस अधिकारी ने शेयर किया है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से एक बंदर कपड़े को बर्तन में रखे पानी में डुबो देता है और फिर उसे धोने लगता है. इस मजेदार वीडियो को जिसने भी देखा वो अपनी हंसी नहीं रोक पाया.
हम अक्सर ये सुनते आए हैं कि हमारे पूर्वज वानर (Apes) हुआ करते थे, इसलिए इंसानों और बंदरों (Monkeys) के व्यवहार में अगर कोई समानता दिख भी जाए तो इसमें हैरान होने वाली कोई बात नहीं है. बंदरों में यह खासियत पाई जाती है कि वो इंसानों की हर हरकत की हुबहू नकल उतार सकते हैं. चाहें इंसानों के खाने का तरीका हो या बैठने का, ये बंदर आसानी से उनकी कॉपी कर सकते हैं. इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसे बंदर का वीडियो वायरल (Monkey's Viral Video) हो रहा है, जो इंसानों की तरह कपड़े धोता (Washing Clothes) नजर आ रहा है. दरअसल, आधुनिकता के इस दौर में भारत के अधिकांश हिस्सों में आज भी लोग वॉशिंग मशीन की जगह अपने कपड़ों को हाथों से धोना पसंद करते हैं और इंसानों की तरह यह बंदर भी देसी अंदाज में कपड़े धोता दिखाई दे रहा है.
देसी अंदाज में कपड़े धोते हुए इस बंदर के मजेदार वीडियो (Funny Video) को सुशांत नंद नाम के एक आईएफएस अधिकारी (IFS officer Susanta Nand) ने शेयर किया है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से एक बंदर कपड़े को बर्तन में रखे पानी में डुबो देता है और फिर उसे धोने लगता है. देसी अंदाज में कपड़े धो रहे इस बंदर के मजेदार वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है. यह भी पढ़ें: इंसानों से भी ज्यादा जिम्मेदार है ये बंदर, पानी पीने के बाद किया टैप बंद, देखें वायरल वीडियो
देसी अंदाज में कपड़े धोता बंदर-
Contagious behaviour. Learning to do from seeing it done by this primate is extremely amusing 😊😊 pic.twitter.com/vyBBRvmAyQ
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) August 2, 2019
हालांकि इस बात का पता नहीं चल पाया है कि यह वीडियो कब और कहां शूट किया गया है, लेकिन इस वीडियो को जिसने भी देखा वो अपनी हंसी को नहीं रोक पाया. गौरतलब है कि इससे पहले एक और बंदर का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उसे एक नल से पानी पीने के बाद. नल को बंद करते हुए देखा गया था. नल से पानी पीकर उसे बंद करके बंदर ने जल संरक्षण सबक दिया और अब इंसानों की तरह कपड़े धोकर इस बंदर ने साबित कर दिया है कि वो इंसानों के काम को अच्छी तरह से कर सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2019 04:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

