Monkey Viral Video: पेड़ की डाल में फंसी नन्हे बंदर की गर्दन को परेशान हुआ मां, देखें कैसे बचाई अपने बच्चे की जान
एक नन्हे बंदर और उसकी मां का दिल जीतने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेड़ की डाली में नन्हे बंदर की गर्दन फंस जाती है, जिसे देखकर मां बंदरिया बेचैन हो उठती है और वो अपने बच्चे को बचाने की जद्दोजहद में जुट जाती है.
Monkey Viral Video: बच्चे को जरा सी भी खरोंच आ जाए तो मां का दिल तड़प उठता है, वो अपने बच्चे की सलामती के लिए खुद को भी दांव पर लगाने को तैयार रहती है. भले ही वो किसी इंसान की मां (Mother) हो या फिर जानवर (Animal) की, हर मां अपनी संतान के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहती है. इसी कड़ी में एक नन्हे बंदर (Baby Monkey) और उसकी मां (Mother Monkey) का दिल जीतने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक पेड़ की डाली में नन्हे बंदर की गर्दन फंस जाती है, जिसे देखकर मां बंदरिया बेचैन हो उठती है और वो अपने बच्चे को बचाने की जद्दोजहद में जुट जाती है. नन्हे बंदर और मां बंदरिया का यह वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर बंदर मामा नाम के पेज से शेयर किया गया है. इस पेज पर बंदरों से जुड़े कई मजेदार वीडियो शेयर किए गए हैं. हालांकि इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चा पेड़ पर चलने के दौरान फिसल जाता है और उसकी गर्दन दो डाल के बीच फंस जाती है, जिससे बच्चा चीखने लगता है और उसकी मदद के लिए फौरन उसकी मां आगे आती है. यह भी पढ़ें: Monkey Viral Video: बाइक के शीशे में अपनी ही शक्ल देखकर पगलाया बंदर, करने लगा ऐसी हरकतें कि…
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह से दो डालों के बीच गर्दन फंसने पर नन्हा बंदर तड़पने लगता है और अपने बच्चे को तकलीफ में देखकर मां बंदरिया बेचैन हो उठती है. मां अपने बच्चे को बचाने के लिए उसे खींचती है, लेकिन फिर दिमाग लगाते हुए काफी जद्दोजहद के बाद वो अपने बच्चे को सही सलामत बचा लेती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2022 09:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

