बंदर ने बस की विंडो सीट पर बैठकर मजे से किया सफर, उसका स्वैग देखकर लोग हुए हैरान (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर एक बंदर का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो सरकारी बस की विडों सीट पर बैठकर मजे से सफर करता हुआ नजर आ रहा है. इससे भी दिलचस्प बात तो यह है कि सफर के दौरान वो अपना स्वैग दिखाकर लोगों को हैरान कर रहा है.
Viral Video: बंदरों (Monkey) की गिनती शरारती और शैतान जानवरों में होती है, लेकिन उनकी स्मार्टनेस का भी कोई जवाब नहीं होता है. ये बंदर जमकर खुरापात मचाना जानते हैं तो ये इंसानों की नकल भी बखूबी उतार लेते हैं. कई बार बंदरों को इंसानों की तरह काम करते हुए, मस्ती करते हुए देखा जाता है. कई बार तो ऐसे वीडियो (Video) भी सामने आ चुके हैं, जिनमें बंदरों को इंसानों की तरह दावत का लुत्फ उठाते हुए देखा गया है और अब सोशल मीडिया (Social Media) पर एक बंदर का मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें वो सरकारी बस (Government Bus) की विडों सीट (Window Seat) पर बैठकर मजे से सफर करता हुआ नजर आ रहा है. इससे भी दिलचस्प बात तो यह है कि सफर के दौरान वो अपना स्वैग दिखाकर लोगों को हैरान कर रहा है.
इस वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @NanuVokkaliga नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, शेयर किए जाने के बाद से अब तक इसे सैकड़ों लोग लाइक कर चुके हैं. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो कर्नाटक का है और बस कर्नाटक सरकार की है. यह भी पढ़ें: Viral Video: दूध पीती हुई बिल्ली का पीठ थपथपाता दिखा बंदर, इंटरनेट पर वायरल हुआ क्यूट वीडियो
देखें वीडियो-
ಕಾಂಗ್ರೆಸ್ ಸರ್ಕಾರದಲ್ಲಿ ಮಹಿಳೆಯರಿಗೆ ಬಸ್ ಪ್ರೀ ಅಂದಿದ್ದರ ಪರಿಣಾಮ
ಹಾವೇರಿ To ಹಿರೇಕೆರೂರಿಗೆ 30 KM ಬಸ್ನಲ್ಲಿ ಪ್ರಯಾಣ ಮಾಡಿದ ಕೋತಿ.
ಟಿಕೆಟ್ ತಗೋ ಅಂದ್ರೆ ನಾನೂ ಹೆಣ್ಣು ಅಂತಂತೆ..!!
ಆಧಾರ್ ಕಾರ್ಡ್ ಎಲ್ಲಿ ಅಂದ್ರೆ ಮರದ ಮೇಲಿದೆ ಅಂತಂತೆ..!!
ಏನೇ ಮಂಗನಿಂದ ಮಾನವ ಅಲ್ಲವೇ ?#Congress #Shakthi #freebus #gurenartes pic.twitter.com/qHyMzt1PoB
— ಒಕ್ಕಲಿಗ ( Okkaliga ) (@NanuVokkaliga) October 4, 2023
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बंदर मजे से सरकारी बस की सीट पर बैठकर यात्रा कर रहा है. बंदर जिस तरह से अपना स्वैग दिखाकर यात्रा कर रहा है, उसे देखकर तो ऐसा ही लग रहा है कि जैसे उसने बकायदा विंडो सीट की बुकिंग करवाई हो. वो बिल्कुल इंसानों की तरह खिड़की के पास बैठकर सफर का लुत्फ उठा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2023 11:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

