वायरल

मंदिर में झपट्टा मारकर बंदर ने छीना महिला का चश्मा, दोनों के बीच की खींचातानी का मजेदार वीडियो हुआ वायरल (Watch Viral Video)

इंसानों और बंदरों के बीच नोकझोंक का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें किसी मंदिर में एक बंदर महिला से उसका चश्मा छीन लेता है, लेकिन महिला भी उस बंदर से अपना चश्मा वापस पाने के लिए खींचतान शुरु कर देती है.

मंदिर में झपट्टा मारकर बंदर ने छीना महिला का चश्मा, दोनों के बीच की खींचातानी का मजेदार वीडियो हुआ वायरल (Watch Viral Video)
बंदर और महिला के बीच खींचतान (Photo Credits: Instagram)

Monkey Viral Video: बंदरों (Monkey) और इंसानों की काफी हरकतें एक-दूसरे से मिलती-जुलती हैं, तभी तो उन्हें इंसानों का पूर्वज माना जाता है. बंदर हुबहू इंसानों की नकल उतारने में माहिर होते हैं, कई बार इन बंदरों की इंसानों के साथ जबरदस्त नोकझोंक तक देखने को मिलती है. इंसानों और बंदरों के बीच नोकझोंक का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें किसी मंदिर (Temple) में एक बंदर महिला से उसका चश्मा छीन लेता है, लेकिन महिला भी उस बंदर से अपना चश्मा वापस पाने के लिए खींचतान शुरु कर देती है. इसी चक्कर में देखते ही देखते दोनों के बीच जबरदस्त लड़ाई हो जाती है और वहां मौजूद लोग इस नजारे को अपने कैमरे में कैद कर लेते हैं. दोनों की लड़ाई का मजेदार वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर sanju_.1290 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और इस वीडियो को 127,817 लोगों ने लाइक किया है. इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: बंदर के बच्चे ने इंसान से फोन छीनने की कोशिश की, वीडियो वायरल

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sanjeev Dixit SaNju (@sanju_.1290)

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बंदर महिला से उसका चश्मा छीन लेता है, जिसके बाद महिला बार-बार बंदर से अपना चश्मा वापस लेने की कोशिश करती है, लेकिन बंदर महिला से खींचतान करने लगता है. देखते ही देखते दोनों के बीच की रंजिश बढ़ जाती है और महिला को गुस्सा आ जाता है. महिला एक बार फिर से चश्मा लेने की कोशिश करती है और बंदर के हाथ से चश्मा छूटकर थोड़ी दूरी पर गिर जाता है. महिला अपना चश्मा उठाकर लाती है और बंदर महिला को जाने देता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2022 01:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).