कैलिफोर्निया: मां को लगा था जन्म देते ही हो गई थी बच्ची की मौत, 30 साल बाद सामने आया हैरान कर देनेवाला सच
टीना बेजारानो ने 29 साल पहले एक बच्ची को जन्म दिया था, उन्हें बताया गया था कि,' जन्म के 15 मिनट बाद उनकी बच्ची कि मौत हो गई थी. लेकिन ये साल इस दुखी मां के लिए चमत्कारि साबित हुआ, जो पिछले 29 साल से सोच रही थी कि उसकि बेटी की मौत हो गई है.
कैलिफोर्निया: टीना बेजारानो (Tina Bejarano) ने 29 साल पहले एक बच्ची को जन्म दिया था, उन्हें बताया गया था कि,' जन्म के 15 मिनट बाद उनकी बच्ची कि मौत हो गई थी. लेकिन ये साल इस दुखी मां के लिए चमत्कारि साबित हुआ, जो पिछले 29 साल से सोच रही थी कि उसकि बेटी की मौत हो गई है, दरअसल उसे चुपके से अडॉप्ट किया गया था. इस साल मां और बेटी का एक दूसरे से मिलन हुआ. चौंकाने वाला खुलासा तब हुआ जब बेजारानो 17 साल की उम्र में प्रेग्नेंट हो गई थीं, उस समय उनकी मां ने उन्हें बच्चा रखने की परमिशन नहीं दी थी. बच्चे के जन्म के बाद उनकी मां ने उन्हें बताया कि जन्म के बाद बच्ची की मौत हो गई. तबसे बेजारानो और उनके पति, एरिक गार्डेरे (Eric Gardere),उस बच्चे का जन्मदिन मना रहे हैं.
बीते हुए सभी साल उनके लिए बहुत कठिन थे, उन्होंने बताया कि मैं उदास हो जाती थी और रोने लगती थी. बेजारानो के पास सब कुछ था लेकिन उसने उम्मीद छोड़ दी कि उसकी बच्ची जीवित हो सकती है. लेकिन पिछले साल उनकी बेटी ने उन्हें एक मेल किया और कहा कि मुझे आपसे बात करनी है, हम दोनों एक दूसरे से जुड़े हुए हैं आप मेरी मां हैं. बेजारानो की बेटी ने डीएनए टेस्ट कराने के लिए उन्हें मना लिया. जब बेजारानो को क्रिस्टिन के बारे में पता चला कि उसका 29 वर्षीय बेटी अब ट्रांसजेंडर बेटा है, जिसे लास वेगास (Las Vegas) के एक परिवार द्वारा जन्म के पांच दिन बाद अडॉप्ट किया गया था. अब क्रिस्टिन अपनी पत्नी और बच्चे के साथ न्यूजर्सी में रहते हैं. बेजोरानो ने कहा, 'उसे देखते ही मुझे रोना आ गया मुझे परवाह नहीं है की वो ट्रांजिशन पर है. मुझे इस बात कि खुशी है कि मेरा बच्चा जिंदा है.
जबकि बेजारानो के पति क्रिस्टिन के बायोलॉजिकल पिता नहीं हैं, पांच बच्चों के पिता होने के बाद भी वो क्रिस्टिन के प्राउड फादर हैं और उसके बहुत करीब हो चुके हैं. गार्डेरे ने कहा "हम कुछ महीनों से क्रिस्टन से बातें कर रहे हैं "वह मुझे डैड कहते हैं, मैं उन्हें बेटा कहता हूं. 'मैं हर सुबह उसे मैसेज करता हूं.'
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2019 10:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

