वायरल

गजब! शादी के दौरान वीडियो बनाने के लिए लड़के को दिया गया मोबाइल फोन, लेकिन जो हुआ… Viral Video देख उड़ जाएंगे होश

कई बार लोग डांस करने या फिर अपनी वीडियो बनवाने के लिए किसी और को अपना मोबाइल थमा देते हैं और एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें वीडियो बनाने के लिए कोई अपना मोबाइल एक लड़के को थमा देता है, उसके बाद जो होता है, उसे देखकर आप अपना पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर हो जाएंगे.

गजब! शादी के दौरान वीडियो बनाने के लिए लड़के को दिया गया मोबाइल फोन, लेकिन जो हुआ… Viral Video देख उड़ जाएंगे होश
लड़के का फनी वीडियो (Photo Credits: Twitter)

Wedding Funny Viral Video: शादियों के सीजन (Wedding Season) में अक्सर दूल्हा-दुल्हन (Bride-Groom) या फिर रस्मों-रिवाज से जुड़े कई मजेदार वीडियो देखने को मिल जाते हैं. शादियों (Wedding) में दूल्हा-दुल्हन के अंदाज लोगों को काफी पसंद आते हैं, जिन्हें देखकर कई बार चेहरे पर हंसी भी आ जाती है. कई बार लोग डांस करने या फिर अपनी वीडियो बनवाने के लिए किसी और को अपना मोबाइल (Mobile) थमा देते हैं और एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें वीडियो बनाने के लिए कोई अपना मोबाइल एक लड़के को थमा देता है, उसके बाद जो होता है, उसे देखकर आप अपना पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर हो जाएंगे.

इस वीडियो को आईएएस अधिकारी अवनीश सरन ने ट्विटर पर शेयर किया है, जिसे अब तक 342.5k व्यूज मिल चुके हैं. इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- अद्भुत कैमरामैन... वीडियो में लड़का जिस तरह से कैमरामैन बनकर वीडियो शूट कर रहा है, दूल्हा-दुल्हन को छोड़ सबकी निगाहें उसी पर टिक गई हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: 'मुझे नौ लखा मंगा दे रे' गाने पर दुल्हन ने किया जबरदस्त डांस, वीडियो हुआ वायरल

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में मोबाइल लेकर लड़का अजीबो-गरीब तरीके से वीडियो बनाता हुआ दिखाई दे रहा है. वह कभी एंगल लेने के लिए फर्श पर लेट जाता है तो कभी वीडियो बनाने के लिए बैठ जाता है. वीडियो बनाने के लिए वो जिस तरह की हरकतें करता है, उस देखकर लोगों की निगाहें उसी पर टिक जाती हैं और लोग बस उसी को टकटकी लगाकर देखते रह जाते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2022 05:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).