कुदरत का करिश्मा! तीन आंखों के साथ जन्मा अनोखा बछड़ा, लोगों ने बताया जानवर को महादेव का अवतार (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर एक अद्भुत वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी चमत्कार को नमस्कार करने पर मजबूर हो जाएंगे. दरअसल, वीडियो में एक अनोखा बछड़ा दिखाई दे रहा है, जिसके तीन नेत्र हैं. तीन नेत्रों के साथ जन्मे इस बछड़े के माथे पर तीसरी आंख मौजूद है, इसलिए लोग इस बछड़े को महादेव का अवतार मान रहे हैं.
Viral Video: यह सच है कि हमारी प्रकृति रहस्यों से भरी हुई है, इसलिए कई बार हमारी आंखों के सामने ऐसी चीजें भी आ जाती हैं, जिन्हें देखकर या तो हमें अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता है या फिर हम उसे कुदरत का चमत्कार मानने लगते हैं. कुदरत का करिश्मा या ईश्वर के चमत्कार का दावा करने वाले कई वीडियो आए दिन देखने को मिलते रहते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक अद्भुत वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी चमत्कार को नमस्कार करने पर मजबूर हो जाएंगे. दरअसल, वीडियो में एक अनोखा बछड़ा (Calf) दिखाई दे रहा है, जिसके तीन नेत्र हैं. तीन नेत्रों (Three Eyes) के साथ जन्मे इस बछड़े के माथे पर तीसरी आंख मौजूद है, इसलिए लोग इस बछड़े को महादेव का अवतार मान रहे हैं.
तीन नेत्रों वाला यह बछड़ा न सिर्फ लोगों को आश्चर्यचकित कर रहा है, बल्कि इसके माथे पर मौजूद तीसरी आंख को लोग भगवान शिव के त्रिनेत्र से जोड़कर भी देख रहे हैं. पशु चिकित्सकों का कहना है कि बछड़े की यह तीसरी आंख अच्छे से काम कर रही है. बछड़े को देखने और उसकी पूजा करने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह के बछड़ा अपनी तीसरी आंख को मटकाता हुआ भी दिखाई दे रहा है. यह भी पढ़ें: Rare! Calf Born: यूपी के बागपत में 2 सिर और 3 आंखों वाले दुर्लभ बछड़े का हुआ जन्म, चमत्कार समझ करने लगे पूजा (देखें वीडियो)
तीन आंखों के साथ जन्मे बछड़े को लोगों ने बताया महादेव का अवतार
View this post on Instagram
बहरहाल, भले ही स्थानीय लोग कुदरत का करिश्मा और भगवान शिव का अवतार मानकर बछड़े की पूजा कर रहे हैं, लेकिन वैज्ञानिकों का मानना है कि यह जन्मजात असामान्यता है, जिसके कारण बछड़े के तीन नेत्र हैं. पशु चिकित्सक कमलेश चौधरी मे इस घटना को जन्मजात असामान्यता बताया और कहा कि ऐसे मामले भ्रूण के असामान्य विकास के कारण होते हैं, यह कोई चमत्कार नहीं है. बछड़ा स्वस्थ है, लेकिन उसे देखभाल की जरूरत है. एक किसान के घर जन्मा यह बछड़ा सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है और लोग इसे शिव का अवतार मानकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2025 09:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

