Mark Zuckerberg's Dad Duties: मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग बने 'सुपर डैड', बेटी के नाखून पर नेल पॉलिस लगाते हुए VIDEO वायरल
मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने इंस्टाग्राम पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी बेटी के नाखूनों पर नेल पॉलिश करते नजर आ रहे हैं.
Mark Zuckerberg's Dad Duties: मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने इंस्टाग्राम पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी बेटी के नाखूनों पर नेल पॉलिश करते नजर आ रहे हैं. वह इस काम में पूरी तरह से डूबे हुए नजर आए, जैसे कि यह कोई बड़ी तकनीकी परियोजना हो. वीडियो में उन्हें अपनी बेटी के नन्हें नाखूनों पर चमकदार स्पार्कल्स बड़ी बारीकी से लगाते देखा जा सकता है. नाखून पेंट करने के बाद, जुकरबर्ग ने गर्व से कहा कि मैंने कमाल कर दिया और उनकी बेटी खुशी से चमकते हुए अपने सजाए हुए नाखून दिखाती है. इस पल को देखकर उनके फैंस भी बेहद खुश हैं, क्योंकि लंबे समय बाद उन्होंने एक नए अंदाज में अपनी बेटी के साथ क्वालिटी टाइम बिताया है.
जुकरबर्ग, ने इस पोस्ट में अपने कंपनी के मिक्स्ड-रियलिटी हेडसेट क्वेस्ट 3S का भी मजाकिया अंदाज में जिक्र किया है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'क्वेस्ट 3S पर कई स्क्रीन के साथ डैड स्किल्स को लेवल अप कर रहा हूं."
मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग बने 'सुपर डैड'
View this post on Instagram
जुकरबर्ग का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसे देखकर फैंस उनकी इस 'सुपर डैड' छवि की खूब तारीफ कर रहे हैं. एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा कि यही सब कुछ है. यह चमक कभी भी पर्याप्त नहीं हो सकती. दूसरे यूजर ने कहा, 'आप ग्रेट हो सर. वहीं एक अन्य यूजर ने जुकरबर्ग से दिल वाली इमोजी लगाकर वीडियो पर अपनी खुशी जाहिर की.
बता दें, मार्क जुकरबर्ग अ्क्सर नए-नए इनोवेशन करते रहते हैं. इस वीडियो के जरिए वह साबित कर रहे हैं कि परिवार और बच्चों के साथ समय बिताना किसी भी सफलता से बढ़कर है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 16, 2024 10:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

