वायरल

Viral Video: ये है असल जिंदगी का बाहुबली, फिल्मी अंदाज में हाथी पर बैठकर शख्स ने किया हर किसी को हैरान, देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप यह कहने पर मजबूर हो जाएंगे कि वीडियो में नजर आ रहा शख्स असल जिंदगी का बाहुबली है. बिल्कुल बाहुबली अंदाज में एक शख्स हाथी पर चढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है और वायरल हो रहे वीडियो को देखकर लोग न सिर्फ हैरान हो रहे हैं, बल्कि राजामौली से बाहुबली 3 बनाने की मांग भी कर रहे हैं.

Viral Video: ये है असल जिंदगी का बाहुबली, फिल्मी अंदाज में हाथी पर बैठकर शख्स ने किया हर किसी को हैरान, देखें वीडियो
बाहुबली अंदाज में हाथी पर चढ़ा शख्स (Photo Credits: Twitter)

Real Life Bahubali Viral Video: साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली (Bahubali) को भला कौन भूल सकता है? यकीनन अगर आप फिल्मों के शौकीन है तो आपने यह फिल्म जरूर देखी होगी. फिल्म में बाहुबली बने प्रभास राव (Prabhas Rao) को आपने अनोखे अंदाज में हाथी (Elephant) की सूंड से चढ़ते हुए उस पर सवार होते देखा होगा. फिल्म के इस सीन की खूब तारीफ भी हुई थी, लेकिन क्या ऐसा कोई असल जिंदगी में भी कर सकता है? जी हां, इस फिल्मी सीन को असल जिंदगी में कर पाना हर किसी के लिए संभव नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर आप यह कहने पर मजबूर हो जाएंगे कि वीडियो में नजर आ रहा शख्स असल जिंदगी का बाहुबली है.

बिल्कुल बाहुबली अंदाज में एक शख्स हाथी पर चढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है और वायरल हो रहे वीडियो को देखकर लोग न सिर्फ हैरान हो रहे हैं, बल्कि राजामौली से बाहुबली 3 बनाने की मांग भी कर रहे हैं. वीडियो को आईपीएस ऑफिसर दीपांशु काबरा ने शेयर किया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- इसने बिल्कुल बाहुबली 2 के प्रभास राव की तरह किया है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 16.5k व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: इंसान ही नहीं जानवरों पर भी चढ़ा ‘पुष्पा’ का बुखार, गोरिल्ला ने किया ‘श्रीवल्ली’ गाने पर जबरदस्त डांस (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- बस लाइफ में भी इतना ही पुश करने वाला चाहिए, फिर सिंहासन तय. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- मानव-पशु संघर्षों की खबरों के बीच, इस गहरे मानव-पशु बंधन को देखना अच्छा लगता है. शायद आपसी विश्वास और प्रेम के साथ वर्षों से निर्मित... वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स हाथी की सूंड की मदद से उस पर चढ़ता है और अपने इस कारनामे से हर किसी को हैरान कर देता है, तभी तो इस वीडियो को देख लोग उसे असल जिंदगी का बाहुबली बता रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 31, 2022 08:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).