VIDEO: बरेली जंक्शन पर ट्रेन को धक्का लगाते दिखे कई लोग, सोशल मीडिया वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा. जी हां, उत्तर प्रदेश के बरेली जंक्शन से ट्रेन को धक्का लगा रहे लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है.
Viral Video: आपने अब तक बस, जीप और कार को धक्का लगाते हुए देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी किसी को ट्रेन (Train) को धक्का लगाते देखा है? अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर आपको भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा. जी हां, उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बरेली जंक्शन (Bareilly Junction) से ट्रेन को धक्का लगा रहे लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि प्लेटफॉर्म पर 4 लोग इंजन को धक्का लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं, जबकि तीन लोग इंजन (Engine) को पीछे से धक्का मार रहे हैं.
ट्रेन को धक्का लगाए जा रहे लोगों में दो से तीन लोग पैसेंजर बताए जा रहे हैं, जो अधिकारियों के कहने पर धक्का लगा रहे हैं. बरेली जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 से यह वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग रेलवे की जमकर खिंचाई कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Uttar Pradesh: लखनऊ में कार सवार युवक द्वारा टक्कर मारे जाने से रिक्शा चालक की मौत, आरोपी गिरफ्तार, देखें VIDEO
देखें वीडियो-
बरेली- ट्रेन में धक्का लगाने का वीडियो आया सामने,बरेली जंक्शन पर ट्रेन में धक्का लगाने का वीडियो वायरल,वीडियो में कई लोग ट्रेन के कोच को लगा रहे धक्का,सोशल मीडिया पर रेलवे की हो रही है जमकर खिंचाई,बरेली जंक्शन प्लेटफॉर्म नंबर एक का मामला.#Bareilly pic.twitter.com/gvjzEpIhTa
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) February 21, 2023
वीडियो में अधिकारी कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि पूरी ताकत लगाइए. इस बीच एक कर्मचारी कहता है कि इंजन खराब हो गया है, जिसके कारण ट्रेन को धक्का लगाया जा रहा है. बताया जा रहा है कि धक्का लगातर करीब 100 मीटर तक कोच को ले जाया गया. इस वीडियो को किसी पैसेंजर ने अपने कैमरे में कैद करके सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और अब सोशल मीडिया पर रेलवे की खूब खिंचाई की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2023 04:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

