बाथरूम में भरे थे कई खतरनाक सांप, बेखौफ होकर उनके बीच नहाता दिखा शख्स (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सांपों से भरे बाथरूम में एक शख्स बेखौफ होकर नहाता हुआ नजर आ रहा है. सांपों के बीच शख्स को नहाते देख किसी के भी होश उड़ सकते हैं.
Snakes Viral Video: सांपों (Snakes) का नाम सुनते ही अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती है, इसलिए ज्यादातर लोग सांपों से दूर रहने में ही अपनी भलाई समझते हैं. दुनिया भर में पाई जाने वाली सांपों की विभिन्न प्रजातियों में कई बेहद खतरनाक होती हैं, जो इंसानों के साथ-साथ अन्य जीवों के लिए भी घातक होती हैं. हालांकि कई लोग सांपों की प्रवृत्ति को जानते हुए भी उनसे दोस्ताना व्यवहार रखते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो (Viral Video) तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सांपों से भरे बाथरूम (Snakes in Bathroom) में एक शख्स बेखौफ होकर नहाता हुआ नजर आ रहा है. सांपों के बीच शख्स को नहाते देख किसी के भी होश उड़ सकते हैं.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर infavoritewild नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे बार-बार देखा जा रहा है. इस वीडियो पर लोगों ने हैरान करने वाली प्रतिक्रियाएं भी जाहिर की हैं. हालांकि इस तरह की गलती जानलेवा भी साबित हो सकती है, लेकिन शख्स को देखकर ऐसा लगता है, जैसे कि ये सारे सांप उसके पालतू हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: फन फैलाकर जहरीले सांप ने मारा झपट्टा, पलक झपकते ही बिल्ली ने ऐसे पलट दी बाजी
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बेखौफ अंदाज में बाथरूम में नहाता नजर आ रहा है. इस दौरान बाथरूम में ढेरों सांप नजर आ रहे हैं, जबकि शख्स के गले में भी दो सांप लिपटे हुए हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सांप नल पर लिपटा हुआ है, जबकि एक सांप शॉवर पर बैठा है और दो दरवाजे पर लटके हुए हैं. इस नजारे को देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2023 09:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

