नंगे हाथों से खतरनाक मधुमक्खियों के साथ खेलता दिखा शख्स, स्टंट देख लोगों के उड़े होश (Watch Viral Video)
एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स नंगे हाथों से खतरनाक मधुमक्खियों के साथ खेलता हुआ दिखाई दे रहा है. वीडियो में जिस तरह से शख्स नंगे हाथों से मधुमक्खियों के साथ खेलता है, उसे देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं.
Bees Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) के इस दौर में आए दिन कई ऐसे वीडियो देखने को मिलते रहते हैं, जिन्हें देखकर हैरानी होती है. इतना ही नहीं ऐसे वीडियोज को देखकर लोगों को अपनी आंखों पर भी यकीन नहीं होता है. इन सबके बीच एक हैरान करने वाला वीडियो (Viral Video) सामने आया है, जिसमें एक शख्स नंगे हाथों से खतरनाक मधुमक्खियों (Bees) के साथ खेलता हुआ दिखाई दे रहा है. वीडियो में जिस तरह से शख्स नंगे हाथों से मधुमक्खियों के साथ खेलता है, उसे देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @patel_raju_beekeepar नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जो लोगों के होश उड़ा रहा है.
बताया जा रहा है कि इस वीडियो को शेयर करने वाले शख्स का नाम राजू पटेल है जो एक पेशेवर मधुमक्खीपालक है. वो अक्सर इस तरह के वीडियोज शेयर करते रहते हैं, जिनमें वो खतरनाक मधुमक्खियों के साथ खेलते दिखाई देते हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- भाई खतरे में नहीं है, बल्कि भाई खुद एक खतरा है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- इसके कहते हैं मौत से खेलना और तीसरे यूजर ने लिखा है- भाई यमराज के चाचा का लड़का है. यह भी पढ़ें: Bees Attack in Taj Mahal: ताजमहल में मधुमक्खियों ने किया पर्यटकों पर हमला, जान बचाकर भागे लोग, सोशल मीडिया पर वीडियो आया सामने (Watch Video)
नंगे हाथों से मधुमक्खियों के साथ खेलता दिखा शख्स
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बिल्डिंग की खिड़की के पास बैठा हुआ है, जबकि बगल में मधुमक्खियों का एक विशाल छत्ता दिखाई दे रहा है. मधुमक्खियों के पास बैठा यह शख्स नंगे हाथों से मधुमक्खियों के साथ खिलवाड़ करना शुरु कर देता है. वो बेखौफ होकर अपने हाथों से मधुमक्खियों को पकड़ना शुरु कर देता है, फिर दोनों हाथों में उन्हें भरकर कैमरे की तरफ देखता है और मधुमक्खियों को हवा में उछालता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2025 09:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

