King Cobra Viral Video: जहरीले किंग कोबरा को किस कर रहा था शख्स, फिर नागराज ने पलटकर किया कुछ ऐसा कि...
किंग कोबरा का एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें एक शख्स जहरीले किंग कोबरा को किस करता है और पलटकर नागराज ऐसी प्रतिक्रिया देते हैं कि सबसे होश ही उड़ जाते हैं.
King Cobra Viral Video: इस दुनिया में सांपों (Snakes) की एक से बढ़कर एक खतरनाक प्रजातियां पाई जाती हैं, इनमें से कई प्रजातियों का जहर इतना खतरनाक होता है कि पल भर में किसी की भी मौत हो सकती है. दुनिया में पाई जाने वाली खतरनाक प्रजातियों में किंग कोबरा (King Cobra) को सबसे जहरीला और घातक माना जाता है. अगर यह किसी को डस से तो पल भर में उसकी मौत हो सकती है. ऐसे में अधिकांश लोग सांप (Snake) का नाम सुनकर ही घबरा जाते हैं, जबकि कई लोग सांपों से बिल्कुल दोस्तों की तरह पेश आते हैं. इसी कड़ी में किंग कोबरा का एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया (Social Media) पर सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें एक शख्स जहरीले किंग कोबरा को किस करता है और पलटकर नागराज ऐसी प्रतिक्रिया देते हैं कि सबसे होश ही उड़ जाते हैं.
किंग कोबरा सांप के इस हैरान करने वाले वीडियो को snakebytestv नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को हजारों व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं. इस वीडियो को देखकर लोग हैरान नजर आ रहे हैं और उन्होंने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. यह भी पढ़ें: जब दो किंग कोबरा ने किया रोमांटिक डांस, सांपों का यह रोमांस देख आप भी कहेंगे ‘वाह’ (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देख जा सकता है कि एक शख्स विशालकाय किंग कोबरा के पीछे बैठा है और वो धीरे-धीरे नागराज की तरफ बढ़ता है, जबकि नागराज फन फैलाकर बैठे हुए दिख रहे हैं. शख्स किंग कोबरा के पास पहुंचकर उसे किस करने की कोशिश करता है. शख्स की इस हरकत से लगता है कि नागराज को गुस्सा आ जाता है और वो पलटकर उसे काटने की कोशिश करते हैं. कुछ देर बाद शख्स फिर से सांप को चूमने की कोशिश करता है और इस बार वो कामयाब हो जाता है, लेकिन इस बार भी नागराज इस तरह से पलटते हैं जैसे वो उस पर पलटवार करने जा रहे हैं. हालांकि नागराज के इस एक्शन से शख्स एक पल के लिए घबरा जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2022 11:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

