पानी वाली जगह को पार करके दूसरी तरफ जा रहा था शख्स, लेकिन तभी उसके साथ हो गया खेल और फिर… (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पानी को पार करके दूसरी तरफ जाने के दौरान शख्स की जरा सी चूक भारी पड़ जाती है और उसके साथ खेला हो जाता है, जिसे देखकर आप भी यही कहेंगे कि बेचारे के साथ बहुत बुरा हुआ.
Viral Video: इंटरनेट वाले आधुनिकता के इस दौर में विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या देखने को मिल जाए, इसका अंदाजा लगाना काफी मुश्किल है. फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स जैसे प्लेटफॉर्म पर आए दिन तरह-तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं, जिनमें से कई हैरत में डाल देते हैं तो कई नजारों को देखकर हंसी छूट जाती है. कुछ वीडियो तो इतने अलग होते हैं कि वो आसानी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें पानी को पार करके दूसरी तरफ जाने के दौरान शख्स की जरा सी चूक भारी पड़ जाती है और उसके साथ खेला हो जाता है, जिसे देखकर आप भी यही कहेंगे कि बेचारे के साथ बहुत बुरा हुआ.
एक्स पर इस वीडियो को @kazkizu नाम के अकाउंट शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन में हंसने वाली इमोजी लगाई गई है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 206.6k व्यूज मिल चुके हैं और लोगों ने इस पर अपने-अपने रिएक्शन भी दिए हैं. एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है- मुझे लगा यह इतना गहरा नहीं होगा, जबकि दूसरे ने लिखा है- यह देखकर मुझे बहुत जोर से हंसी आ गई. यह भी पढ़ें: रील बनाने के चक्कर में जान को जोखिम में डालकर चलती ट्रेन से लटक गया शख्स, फिर जो हुआ... देखें Viral Video
छोटी सी चूक के चलते कीचड़ वाले पानी में गिरा शख्स
😂😂😂😂😂 pic.twitter.com/jdALA6v8DH
— Kaz (@kazkizu) March 11, 2025
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक जगह पर पानी भरा हुआ और शख्स को एक तरफ से दूसरी तरफ जाना है. ऐसे में पानी को पार करने के लिए शख्स बहुत ही ध्यान से एक जगह पर पैर रखता है, लेकिन उसके साथ खेला हो जाता है. शख्स को लगता है कि वो अपना दूसरा पैर सीधे पानी के दूसरी तरफ रखेगा, लेकिन जहां पर पहला पैर रखता है वहां गहरा गड्ढा होता है, जिसके चलते वो गिर जाता है. जरा सी चूक के चलते वो पूरी तरह से कीचड़ वाले पानी में गिर जाता है, फिर वो कुछ सेंकेंड बाद बाहर निकलता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2025 09:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

