गधे को बेरहमी से पीट रहा था शख्स, जानवर को आया गुस्सा तो मालिक से कुछ इस तरह लिया बदला (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स बेरहमी से गधे की पिटाई करता है, कुछ देर तक तो गधा चुपचाप मार खा लेता है, लेकिन फिर उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है और वो अपने मालिक को सबक सिखाता है.
Viral Video: सिर्फ इंसानों को ही गुस्सा नहीं आता है, बल्कि जानवर (Animal) भी गुस्से में आकर उत्पात मचाना जानते हैं. हालांकि जानवरों को अगर बेवजह परेशान न किया जाए तो उन्हें गुस्सा नहीं आता है, लेकिन अगर कोई उन्हें जानबूझकर परेशान करने की कोशिश करता है तो जानवर उन्हें सबक सिखाने से भी पीछे नहीं हटते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स बेरहमी से गधे (Donkey) की पिटाई करता है, कुछ देर तक तो गधा चुपचाप मार खा लेता है, लेकिन फिर उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है और वो अपने मालिक को सबक सिखाता है. इस वीडियो को @Animal_World नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जो लोगों को हैरान कर रहा है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स गधे के मुंह पर जोर-जोर से चांटे जड़ रहा है. गधे को मारते समय वो उसके गले में बंधी रस्सी को पकड़कर उस पर बैठने की कोशिश भी करता है. पिटाई करने के बाद शख्स जैसे-तैसे गधे की पीठ पर सवार तो हो जाता है, लेकिन तब तक गधा गुस्से से आगबबूला हो चुका है और वो शख्स के एक पैर को अपने जबड़ों से पकड़ लेता है. यह भी पढ़ें: Smart Donkey Viral Video: इस गधे की समझदारी के आगे अच्छे-अच्छे हैं फेल, वायरल वीडियो देख आप भी हो जाएंगे कायल
देखें वीडियो-
— عالم الحيوان (@Animal_WorId) July 23, 2022
शख्स के पैर को पकड़कर गधा उसे काटने लगता है, जिससे शख्स चीखने-चिल्लाने लगता है. गधा काफी देर तक उसके पैर को अपने जबड़ों से कसकर पकड़े रहता है और तेजी से गोल-गोल घूमने लगता है. गधे के इस गुस्से के आगे शख्स की एक नहीं चलती है और वो जोर-जोर से चिल्लाता है, लेकिन गधा अपनी पिटाई का बदला लेते हुए उसे ऐसा सबक सिखाता है कि शख्स उसे जीवन भर याद रखेगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2022 12:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

