Smart Donkey Viral Video: इस गधे की समझदारी के आगे अच्छे-अच्छे हैं फेल, वायरल वीडियो देख आप भी हो जाएंगे कायल
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक गधे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी समझदारी का परिचय देता दिखाई दे रहा है. गधे के समझदारी को देखकर आप भी यही कहेंगे कि यह गधा तो कितना स्मार्ट है.
Smart Donkey Viral Video: जानवरों में गधे (Donkey) को सबसे मूर्ख कहा जाता है और उसी के नाम से किसी व्यक्ति को भी मूर्ख कहने का चलन काफी समय से चला आ रहा है. अगर कोई व्यक्ति किसी काम को सही तरीके से नहीं कर पाता है तो उसकी तुलना गधे से की जाती है, जबकि हकीकत तो यह है कि गधा काफी मेहनती होता है और अपने काम को बड़ी ही शांति से अंजाम देता है. इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर एक गधे का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें वो अपनी समझदारी का परिचय देता दिखाई दे रहा है. गधे के समझदारी को देखकर आप भी यही कहेंगे कि यह गधा तो कितना स्मार्ट है.
इस वीडियो को Buitengebieden नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है. कैप्शन के जरिए इस गधे को सबसे स्मार्ट बताया गया है. वीडियो पर लोगों ने तरह-तरह के रिएक्शन दिए हैं. एक यूजर ने लिखा है- वर्क स्मार्ट नॉट हार्ड, जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है- जीनियस ऑफ ऑल... यह भी पढ़ें: Viral Video: भूखे शेर ने बेरहमी से उतारा भैंस को मौत के घाट, शिकार का हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल
देखें वीडियो-
The smartest of the pack.. 😅 pic.twitter.com/IWw1WL6raE
— Buitengebieden (@buitengebieden) June 27, 2022
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी बाड़े में कुछ गधे नजर आ रहे हैं, फिर एक-एक कर गधे रास्ता रोकने के लिए लगाए गए डंडे को पार करके जाते हैं. हर गधा डंडे को पार करते समय थोड़ा हिचकिचाता है, फिर आखिर में दो गधे बचते हैं, तब आगे वाला गधा कूदकर डंडे को पार करने के बजाय लात मारकर डंडे को गिरा देता है और आराम से वहां से निकल जाता है. यकीनन आप भी उसकी इस समझदारी को देखकर उसके कायल हो गए होंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2022 11:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

