वायरल

नाबालिग से संबंध बनाने के लिए 350 किलोमीटर पैदल चला शख्स, देखें वीडियो

एक 32 वर्षीय शख्स नाबालिग लड़की से संबंध बनाने के लिए 350 किलोमीटर पैदल यात्रा की. जबकि वो सिर्फ एक पुलिस स्टिंग ऑपरेशन था. अधिकारियों ने बताया कि,' इंडियाना के व्हिटस्टाउन के टॉमी ली जेनकिंस ने ये बात माना कि वह काइली नामक 14 वर्षीय लड़की के साथ इंस्टेंट टेक्स्ट मैसेज के जरिए बात कर रहा था

नाबालिग से संबंध बनाने के लिए 350 किलोमीटर पैदल चला शख्स, देखें वीडियो
आरोपी टॉमी ली जेनकिंस, (फोटो क्रेडिट्स: YouTube)

एक 32 वर्षीय शख्स ने नाबालिग लड़की से संबंध बनाने के लिए 350 किलोमीटर पैदल यात्रा की. जबकि वो सिर्फ एक पुलिस स्टिंग ऑपरेशन था. अधिकारियों ने बताया कि,' इंडियाना (Indiana) के व्हिटस्टाउन (Whitestown) के टॉमी ली जेनकिंस (Tommy Lee Jenkins) ने ये बात माना कि वह काइली नामक 14 वर्षीय लड़की के साथ इंस्टेंट टेक्स्ट मैसेज के जरिए बात कर रहा था और उससे मिलने की योजना बना रहा था. प्रोसेक्यूटर्स ने कहा कि,' जब काइली ने उसे बताया कि वह केवल 14 वर्ष की है, तो श्री जेनकिन्स ने उसे कहा कि इसमें उसे कोई समस्या नहीं है, उसने मैसेज के जरिए काइली को लिखा, 'you always be my kid' 'मेरे पास ऐसे लोग हैं जो कागजी कार्रवाई के साथ इसकी देखभाल करेंगे.

जब काइली ने कहा कि वो उसे मिलने विस्कॉन्सिन नहीं आ सकती, तो शख्स ने विन्नबागो काउंटी (Winnebago County), विस्कॉन्सिन (Wisconsin) से नाबालिग के घर के लिए बस और पैदल यात्रा की. शख्स इस बात से अनजान था कि, वो जिससे बात कर रहा है वह विन्नबागो काउंटी के शेरिफ कार्यालय का सदस्य था. शख्स जब वहां पहुंचा तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

देखें वीडियो:

प्रोसेक्यूटर्स ने एक प्रेस मीटिंग में बताया कि, जब काइली ने उससे मिलने के कई रिक्वेस्ट को ठुकरा दिया तो जेनकिन्स ने 351 मील की पैदल यात्रा शुरू की. इस दौरान उसने काइली को सेक्शुअली  बातें करना जारी रखा और उसे अपने लोकेशन के बारे में अपडेट भी देता रहा.

यह भी पढ़ें: बालकनी में सेक्स कर रहा था कपल, इस वजह से हुई मौत

बता दें कि अमेरिका में गैरकानूनी यौन गतिविधि में नाबालिग को लुभाने और प्रेरित करने के लिए दोषी पाए जाने वाले को 10 साल की न्यूनतम सजा और अधिकतम उम्रकैद की सजा का सामना करना पड़ता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 16, 2019 04:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).