मोरनी को भगाकर उसके अंडे हथियाने लगा शख्स, तभी पक्षी सिखाया ऐसा सबक कि जिंदगी भर रहेगा याद (Watch Viral Video)
मां के प्यार और उसके त्याग को दर्शाने वाले कई वीडियो भी अक्सर सामने आते रहते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक मोरनी का वीडियो वायरल हो रहा है, जो अंडा चुराने की कोशिश करने वाले शख्स को ऐसा सबक सिखाती है, जिसे वो जिंदगी भर नहीं भूल पाएगा.
Viral Video: मां की ममता (Mother's Love) की तुलना इस संसार में किसी भी चीज से नहीं की जा सकती है, तभी तो मां को धरती पर ईश्वर का दूसरा रूप माना जाता है. मां पूरे परिवार की जिम्मेदारी उठाने के साथ-साथ अपने बच्चों की रक्षा के लिए खुद को दांव पर लगाने को तैयार रहती है, फिर चाहे वो मां कोई इंसान हो, जानवर हो या फिर पक्षी हो. मां के प्यार और उसके त्याग को दर्शाने वाले कई वीडियो भी अक्सर सामने आते रहते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक मोरनी (Peacock) का वीडियो वायरल हो रहा है, जो अंडा चुराने की कोशिश करने वाले शख्स को ऐसा सबक सिखाती है, जिसे वो जिंदगी भर नहीं भूल पाएगा.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर doctor_priya_sharma नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 2,302,285 लाइक्स मिल चुके हैं. लोग इसे बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रियाएं दर्ज करा रहे हैं.
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वीडियो में देखा जा सकता है कि ढेर सारे अंडों के पास एक मोरनी बैठी हुई है, तभी एक शख्स वहां आता है और मोरनी को भगाकर अंडे समेटने लगता है. शख्स जल्दी-जल्दी अंडों को उठाने की कोशिश करता है, तभी मोरनी को गुस्सा आता है और वो अपने अंडों को बचाने के लिए एक्शन में आ जाती है. मोरनी ऊंची छलांग लगाकर शख्स के ऊपर कूद पड़ती है, जिससे शख्स का संतुलन बिगड़ जाता है और वो मोर के साथ लुढकते हुए नीचे गिर जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2022 05:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

