मांस का टुकड़ा दिखाकर शख्स ने की मगरमच्छ को ललचाने की कोशिश, फिर पानी के दैत्य ने जो किया... (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शख्स मांस का टुकड़ा दिखाकर मगरमच्छ को ललचाता है, फिर उसके बाद जो होता है वो वाकई देखने लायक है.
Crocodile Viral Video: जंगल में रहने वाले शिकारी जानवरों (Animals) को अपना पेट भरने के लिए दूसरे जानवरों का शिकार करना पड़ता है. जंगल के ये शिकारी जानवर किसी दैत्य से कम नहीं होते हैं, इसलिए कमजोर जानवर उनसे खौफजदा रहते हैं. जंगल के जानवरों की तरह ही पानी में रहने वाले मगरमच्छ (Crocodile) को पानी का दैत्य माना जाता है, जो किसी भी शिकार पर रहम नहीं करता है और पल भर में उसका शिकार कर लेता है, इसलिए पानी के इस खूंखार शिकारी जानवरों से लोग दूर रहने में ही अपनी भलाई समझते हैं, बावजूद इसके कुछ लोग मगरमच्छ से पंगा लेने से बाज नहीं आते हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें शख्स मांस का टुकड़ा दिखाकर मगरमच्छ को ललचाता है, फिर उसके बाद जो होता है वो वाकई देखने लायक है.
इस वीडियो को @TheBrutalNature नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 48.2k व्यूज मिल चुके हैं. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दर्ज करा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है- ये मगरमच्छ बहुत बड़ा है, ये वास्तव में खतरनाक होते हैं, इनसे बहुत सावधान रहना चाहिए. यह भी पढ़ें: Crocodile In Swimming Pool: मुंबई नगर निगम के स्विमिंग पूल में तैरता मिला मगरमच्छ, वीडियो देख दहशत में लोग
देखें वीडियो-
— The Brutal Side Of Nature (@TheBrutalNature) October 3, 2023
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स ने अपने हाथ में मांस का टुकड़ा लिया है और वो विशालकाय मगरमच्छ को ललचाता है. मांस के टुकड़े को देख मगरमच्छ भी बड़ा सा मुंह खोलकर शख्स के करीब आता है, लेकिन शख्स पीछे हट जाता है. उसके बाद मगरमच्छ को आक्रामक होता देख शख्स उस मांस के टुकड़े को उसे दे देता है, जिसके बाद यह शिकारी जानवर पल भर में उसे खा लेता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2023 01:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

