वायरल

Viral Video: झाडू लेकर सांप को मारने पहुंचा शख्स, हवा में उछालते ही उसके दोस्त पर जा गिरे नागराज और फिर…

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क के किनारे जा रहे सांप को मारने के लिए शख्स झाडू लेकर पहुंच जाता है और फिर गेंद की तरह सांप को हवा में ऐसे उछालता है, जिससे नागराज सीधे जाकर उसके दोस्त पर गिरते हैं.

Viral Video: झाडू लेकर सांप को मारने पहुंचा शख्स, हवा में उछालते ही उसके दोस्त पर जा गिरे नागराज और फिर…
झाडू से सांप को मारता शख्स (Photo Credits: Instagram)

Snake Viral Video: आए दिन सोशल मीडिया (Social Media) पर सांपों (Snakes) से जुड़े हैरतअंगेज वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिन्हें देखकर हैरान होना लाजमी है. अधिकांश लोग जहां सांप (Snake) का नाम सुनते ही घबरा जाते हैं तो कई लोग जान जोखिम में डालकर सांपों (Snakes) से पंगा लेने से बिल्कुल भी पीछे नहीं हटते हैं. हालांकि कई बार सांपों से खिलवाड़ करने का अंजाम काफी खतरनाक साबित होता है, क्योंकि गलती से भी अगर सांप ने काट लिया तो उसका जहर जान भी ले सकता है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क के किनारे जा रहे सांप को मारने के लिए शख्स झाडू लेकर पहुंच जाता है और फिर गेंद की तरह सांप को हवा में ऐसे उछालता है, जिससे नागराज सीधे जाकर उसके दोस्त पर गिरते हैं.

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को praveen84069 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दर्ज कराई हैं. एक यूजर ने लिखा है- दुश्मन न करे दोस्त ने वो काम किया है, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- बेजुबान है भाई वो मत मारा करो यार, मत छेड़ो यार उसको जहां जा रहा है जाने दो न भाई. जी लेने दो उसको अपनी जिंदगी. यह भी पढ़ें: Inland Taipan Snake: दुनिया का सबसे जहरीला सांप है इनलैंड ताइपन, एक बार में यह ले सकता है 100 से ज्यादा लोगों की जान

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Praveen Kumar (@praveen84069)

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपनी जान जोखिम में डालकर झाडू से मारने के लिए सांप के पास पहुंचता है. शख्स झाडू से सांप को छेड़ता है तो सांप भी पलटवार करने के मूड में आ जाता है, तभी वो क्रिकेट के बैट की तरह झाडू से सांप को हवा में उछाल देता है और देखते ही देखते नागराज सीधे उसके दोस्त के ऊपर जा गिरते हैं. इस दौरान शख्स के दोस्त डर के मारे चीख पड़ते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2022 08:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).