ट्रेन में ऊपर की सीट पर बैठे युवक को पीटने लगा शख्स, फिर मुंह पर पड़ गई लात, देखें लड़ाई का Viral Video
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ट्रेन में ऊपर की सीट पर बैठे एक युवक को पीटने लगता है, लेकिन फिर उसके मुंह पर जबरदस्त लात पड़ जाती है. इस लड़ाई का वीडियो लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है.
Viral Video: लंबी दूरी की यात्रा के लिए लोग अक्सर ट्रेन से सफर करना पसंद करते हैं और ट्रेन में सफर करके अपने-अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं. कई बार ट्रेन में सफर के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिलती है तो कई बार मजेदार चीजें भी हमारा ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर लेते हैं. वहीं सफर के दौरान ट्रेन में कुछ लोग तरह-तरह की हरकतें करके भी सुर्खियां बटोर लेते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स ट्रेन (Train) में ऊपर की सीट पर बैठे एक युवक को पीटने लगता है, लेकिन फिर उसके मुंह पर जबरदस्त लात पड़ जाती है. इस लड़ाई का वीडियो लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है.
इस वीडियो को एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे 315.7k व्यूज मिल चुके हैं. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी जाहिर की हैं. एक यूजर ने लिखा है- एक लात में सब कवर हो गया, जबकि दूसरे ने लिखा है- दिन में तारे दिखा दिए और तीसरे ने लिखा है- लाल टीशर्ट वाले ने 200 पर्सेंट वसूल लिया. यह भी पढ़ें: Noida Viral Video: गर्लफ्रेंड के चक्कर में लड़कों के दो ग्रुपों में मारपीट; नोएडा पुलिस ने बताई वायरल वीडियो की सच्चाई
ट्रेन में हुई जबरदस्त लड़ाई
"So Sunar Ki, Ek Luhar Ki" Kinda Kalesh b/w Two guys inside Indian Railways
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) July 11, 2024
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन के ऊपर की सीट पर बैठे एक युवक को शख्स थप्पड़ मारने लगता है. हालांकि ऊपर बैठा युवक शख्स के थप्पड़ों से बचने की कोशिश करता है, लेकिन तभी वह एकदम से थप्पड़ मारने वाले शख्स के मुंह पर जोरदार लात मार देता है. ट्रेन में दोनों की लड़ाई को देखकर हर कोई हैरान हो रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2024 12:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

