खूंखार मगरमच्छ की पीठ पर सवार होकर स्टाइल मारने लगा शख्स, फिर जो हुआ... देखें यह Viral Video
इंसान तो इंसान, जानवर भी मगरमच्छ से दूरी बनाकर रखने में अपनी भलाई समझते हैं. बावजूद इसके मगरमच्छ को गले लगाने, उनके साथ डांस करने वाले कई वीडियो सोशल मीडिया पर सनसनी मचा चुके हैं. इसी कड़ी में एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स मगरमच्छ की पीठ पर सवार होकर स्टाइल मारने की कोशिश करता है.
Crocodile Viral Video: जिस तरह से बाघ, तेंदुआ, शेर जैसे जानवर (Animals) जंगल के खूंखार शिकारी माने जाते हैं, उसी तरह से मगरमच्छ (Crocodile) को पानी का सबसे खतरनाक शिकारी माना जाता है. मगरमच्छ पानी के भीतर तो शिकार करता ही है, लेकिन पानी के बाहर भी वो अपने शिकार को दबोचने में माहिर है. ऐसे में इंसान तो इंसान, जानवर भी मगरमच्छ से दूरी बनाकर रखने में अपनी भलाई समझते हैं. बावजूद इसके मगरमच्छ को गले लगाने, उनके साथ डांस करने वाले कई वीडियो (Viral Video) सोशल मीडिया (Social Media) पर सनसनी मचा चुके हैं. इसी कड़ी में एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स मगरमच्छ की पीठ पर सवार होकर स्टाइल मारने की कोशिश करता है.
हालांकि शख्स यह नहीं सोचता है कि ऐसा करना उसके लिए घातक साबित हो सकता है. इस हैरान करने वाले वीडियो को wildlife_stories नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 79 हजार से ज्यादा मिल चुके हैं. इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने शख्स की हरकत को बेवकूफी भरा करार दिया है. यह भी पढ़ें: Dance With Crocodile: शख्स ने पानी में किया मगरमच्छ के साथ रोमांटिक डांस, Viral Video देख उड़ जाएंगे आपके होश
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मगरमच्छ पानी के किनारे बड़े ही आराम से आराम फरमा रहा है. कुछ ही देर बाद एक शख्स मगरमच्छ के पास पहुंचता है और उसे कुछ खिलाता है. पानी के जानवर को खाना खिलाने के बाद वो झट से उसकी पीठ पर सवार हो जाता है. पीठ पर सवार होने के बाद स्टाइल मारकर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचने की कोशिश करता है, जिसने भी इस नजारे को देखा वो हैरत में पड़ गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2022 06:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

