रेंज रोवर में टायर की जगह शख्स ने लगा दिया ठेले का पहिया, करोड़ों की कार का कर दिया कबाड़ा (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर एक रेंज रोवर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें इस लग्जरी गाड़ी के पहिए की जगह शख्स ने ठेले के पहिए लगा दिए. इस वीडियो को देख लोग यही कह रहे हैं कि शख्स ने रेंज रोवर को कबाड़ कर दिया.
Viral Video: गरीब से लेकर अमीर तक, हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसके पास एक शानदार कार (Car) हो. अमीर लोग लग्जरी गाड़ियों का सपना तो जल्दी पूरी कर लेते हैं, लेकिन गरीब एक छोटी सी कार के लिए भी कड़ी मेहनत करके पैसे इकट्ठा करते हैं और अपनी ड्रीम कार खरीदते हैं. हालांकि कई लोग बीएमडब्ल्यू, फोर्ड या रेंज रोवर (Range Rover) जैसी महंगी गाड़ियों में घूमते है और इन गाड़ियों के रखरखाव पर भी अच्छी-खासी रकम खर्च करते हैं. जब कोई इस तरह की महंगी गाड़ी को भी अपने शौक के लिए कबाड़ कर दे तो फिर आप क्या कहेंगे. दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) पर एक रेंज रोवर का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें इस लग्जरी गाड़ी (Luxury Car) के पहिए की जगह शख्स ने ठेले के पहिए लगा दिए. इस वीडियो को देख लोग यही कह रहे हैं कि शख्स ने रेंज रोवर को कबाड़ कर दिया.
इस वीडियो को @cars_universe.tiktok नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे 9 लाख से भी ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. इसके साथ ही लोग खूब मजे भी ले रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है- रेंज रोवर का गेम ओवर, जबकि दूसरे ने लिखा है- अच्छी खासी रेंज रोवर का कबाड़ा कर दिया. यह भी पढ़ें: Car Stuck on Stairs following Google Maps Video: गूगल मैप्स ने सड़क की जगह कार को सीढ़ियों पर पहुंचाया, फिर जो हुआ...
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लग्जरी रेंज रोवर सड़क के किनारे फंसी हुई है. यहां इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात तो यह है कि इस गाड़ी के पहिए की जगह ठेले के पहिए लगे हुए हैं. आखिर शख्स ने गाड़ी में ठेले के पहिए क्यों लगाए, यह तो पता नहीं, लेकिन लगता है कि ठेले के पहियों की वजह से ही कार सड़क से नीचे उतर गई है और चलने का नाम नहीं ले रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 31, 2024 11:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

