Viral Video: पानी पिलाकर शख्स ने बुझाई खतरनाक किंग कोबरा की प्यास, वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो भी देखने को मिलते हैं, जिनमें लोग इस खतरनाक सांप के साथ दोस्ताना व्यवहार करते दिखते हैं. इसी कड़ी में एक प्यासे किंग कोबरा का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसकी प्यास एक शख्स उसे पानी पिलाकर बुझाता है.
King Cobra Viral Video: दुनिया भर में पाई जाने वाली सांपों (Snakes) की विभिन्न प्रजातियों में किंग कोबरा सांप (King Cobra Snake) को सबसे ज्यादा खतरनाक माना जाता है, जिसका जहर पल भर में किसी भी व्यक्ति की जान ले सकता है. कई मौकों पर किंग कोबरा (King Cobra) दूसरे प्रजाति के सांपों को भी अपना शिकार बना लेते हैं, इसलिए इंसान तो इंसान दूसरे सांप (Snake) भी किंग कोबरा से दूर रहने में ही अपनी भलाई समझते हैं. हालांकि सोशल मीडिया (Social Media) पर कई ऐसे वीडियो भी देखने को मिलते हैं, जिनमें लोग इस खतरनाक सांप के साथ दोस्ताना व्यवहार करते दिखते हैं. इसी कड़ी में एक प्यासे किंग कोबरा का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसकी प्यास एक शख्स उसे पानी पिलाकर बुझाता है.
इस वीडियो को नरेंद्र सिंह नाम के यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है, जिसे बार-बार देखा जा रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने इसे इंसानियत से जुड़ा एक बेहतरीन काम बताया है, जबकि कई लोगों का कहना है कि किंग कोबरा जैसे जहरीले सांप को पानी पिलाते समय सावधानी बरतनी चाहिए.
देखें वीडियो-
क्योंकी गला सभी का सूखता है... प्यास सबको लगती है...#Trending #trendingvideo #viral pic.twitter.com/iJkcFwvGfz
— Narendra Singh (@NarendraNeer007) January 18, 2023
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक किंग कोबरा को प्यास लगी है और एक शख्स उसे पानी पिला रहा है. किंग कोबरा पहले घर के बाहर बगीचे में टहलता है, फिर एक शख्स उसे पानी पिलाने के लिए आगे आता है और पौधों को पानी डालने वाले पाइप से नागराज को पानी पिलाता है. इस वीडियो को देखकर लोग काफी हैरान भी हो रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2023 09:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

