वायरल

Viral Video: तेज बारिश में छाता लेकर ईंट पर पानी डालते इस शख्स को देख चकरा जाएगा आपका सिर, मजेदार वीडियो हुआ वायरल

झमाझम बारिश में छाता लेकर ईंटों पर पानी डालने वाले एक शख्स का मजेदार वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर किसी का भी सिर चकराना लाजमी है. जहां बारिश में सब चीजें भीग रही हैं तो ऐसे में भला ईंटों पर पानी डालने वाले इस शख्स को देखकर आप क्या कहेंगे? आप खुद ही समझ सकते हैं.

Viral Video: तेज बारिश में छाता लेकर ईंट पर पानी डालते इस शख्स को देख चकरा जाएगा आपका सिर, मजेदार वीडियो हुआ वायरल
बारिश में छाता लेकर ईंट पर पानी डालता शख्स (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: भारी बारिश (Heavy Rain) में खुद को भीगने से बचाने के लिए लोग रेनकोट और छाते का इस्तेमाल करते हैं, जबकि कई लोगों को बरसात (Rainfall) में भीगने में काफी मजा आता है. यहां सवाल यह है कि क्या आपने कभी किसी को बारिश में छाता लेकर ईंटों पर पानी डालते हुए देखा है? जी हां, झमाझम बारिश में छाता (Umbrella) लेकर ईंटों (Bricks) पर पानी डालने वाले एक शख्स का मजेदार वीडियो तेजी से सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है. इस वीडियो को देखकर किसी का भी सिर चकराना लाजमी है. जहां बारिश में सब चीजें भीग रही हैं तो ऐसे में भला ईंटों पर पानी डालने वाले इस शख्स को देखकर आप क्या कहेंगे? आप खुद ही समझ सकते हैं.

इस वीडियो को आईपीएस अधिकारी रुपिन शर्मा ने ट्विटर पर शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- स्मार्टेस्ट फूल… मूर्खता का चेहरा. इस वीडियो को शेयर किए जाने के बाद से अब तक 609 व्यूज मिले हैं, जबकि 4 लोगों ने इसे रीट्वीट और 44 लाइक्स मिले है. इस वीडियो को देखकर यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक यूजर ने लिखा है- इतना मूर्ख कोई कैसे हो सकता है, जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है- आदेश की अनुपालना किसी भी परिस्थिति में अवश्य की जानी चाहिए. यह भी पढ़ें: Funny Video: रजनीकांत बनकर स्टाइल मार रहा था शख्स, स्टंट करने के चक्कर में गिरा धड़ाम...उसके बाद जो हुआ, देखें वीडियो

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि भारी बारिश हो रही है और एक शख्स छाता पकड़े हुए दिखाई दे रहा है. झमाझम बरसात में यह शख्स छतरी ओढ़कर ईंटों पर पाईप से पानी डाल रहा है. बारिश में ईंटों पर पानी डालते हुए इस शख्स के वीडियो को देखकर हर कोई हैरान नजर आ रहा है. इसके साथ ही शख्स को ऐसा करते देख लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. यह वीडियो इतना मजेदार है कि इसे अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2021 01:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).