वायरल

आग के साथ खेलना पड़ा भारी, बोनफायर के ऊपर से स्टंट के दौरान शख्स के साथ हुआ हादसा (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर स्टंट का एक हैरतअंगेज वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लड़के बोनफायर के सामने मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं. तभी उसमें से एक लड़का आग से खेलने की गलती कर बैठता है और बोनफायर के ऊपर से स्टंट करने के दौरान हादसे का शिकार हो जाता है.

आग के साथ खेलना पड़ा भारी, बोनफायर के ऊपर से स्टंट के दौरान शख्स के साथ हुआ हादसा (Watch Viral Video)
आग से खेलना पड़ा भारी (Photo Credits: Twitter)

Stunt Goes Wrong Viral Video: जान को जोखिम में डालकर खतरनाक स्टंट (Dangerous Stunt) करना कोई खेल नहीं हैं, इसके लिए काफी प्रैक्टिस की जरूरत होती है. हालांकि सोशल मीडिया (Social Media) के इस दौर में लोग बिना किसी तैयारी के खतरनाक स्टंट करने में जुट जाते हैं और उन्हें मुंह की खानी पड़ जाती है. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर स्टंट का एक हैरतअंगेज वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें कुछ लड़के बोनफायर (Bonfire) के सामने मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं. तभी उसमें से एक लड़का आग से खेलने की गलती कर बैठता है, स्टंट (Stunt) करने की इरादे से वो आग के ऊपर से छलांग लगाने की कोशिश करता है, तभी एक गलती के चलते वो आग में गिर जाता है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बोनफायर के ऊपर से फ्लिप मारकर उस पार जाने की कोशिश करता है, लेकिन तभी वो सामने वाले शख्स से टकरा जाता है और दोनों आग में गिर जाते हैं. इस वीडियो को ट्विटर पर @cctvidiots नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 6.6 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- इसे कहते हैं आ बैल मुझे मार, जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है- ये जानलेवा स्टंट है. यह भी पढ़ें: झूले पर खड़े होकर स्टंट करते समय हो गई छोटी सी गलती, पैर फिसलते ही बिगड़ गया सारा खेल (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2023 04:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).