वायरल

इस शख्स ने अपनी दोनों गर्लफ्रेंड से एक ही मंडप में की शादी, कहा-नाराज नहीं कर सकता, देखें वीडियो

यहां लोगों से एक बीवी संभाली नहीं जाती और एक शख्स ने दो शादियां कर ली. जी हां इंडोनेशिया के एक शख्स ने अपनी दोनों गर्लफ्रेंड से शादी की. इस बारे में जब शख्स से पूछा गया तो उसने बताया कि वो दोनों में से किसी को भी नाराज नहीं करना चाहता था. दुनिया में ऐसे बहुत ही कम लोग हैं जिन्हें दो शादियां करने की हिम्मत होती है.

इस शख्स ने अपनी दोनों गर्लफ्रेंड से एक ही मंडप में की शादी, कहा-नाराज नहीं कर सकता, देखें वीडियो
दोनों गर्लफ्रेंड से रचाई शादी, (फोटो क्रेडिट्स: फेसबुक)

इंडोनेशिया: यहां लोगों से एक बीवी संभाली नहीं जाती और एक शख्स ने दो शादियां कर ली. जी हां इंडोनेशिया के एक शख्स ने अपनी दोनों गर्लफ्रेंड से शादी की. इस बारे में जब शख्स से पूछा गया तो उसने बताया कि वो दोनों में से किसी को भी नाराज नहीं करना चाहता था. दुनिया में ऐसे बहुत ही कम लोग हैं जिन्हें दो शादियां करने की हिम्मत होती है. यह शख्स दोनों महिलाओं से प्यार करता है. ये खबर 18 अगस्त को इंडोनेशिया के स्थानीय पोर्टल पर दिखाई दी, जिसमें दो दुल्हनों के साथ बिच में दूल्हा बैठा हुआ है. शादी का वीडियो फेसबुक पर भी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर सभी हैरान हैं और अलग अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं

वीडियो में शख्स दोनों महिलाओं के साथ बैठकर शादी की कसमें खाता हुआ दिखाई दे रहा है. उसके आसपास मौजूद लोग भी इस शादी से बहुत खुश हैं. स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार दोनों महिलाएं को एक दूसरे से कोई दिक्कत नहीं है और इस अनोखी शादी के साथ कोई समस्या नहीं है. यहां तक की दोनों महिलाओं में अच्छी बनती है.

यह भी पढ़ें: दो सहेलियों ने एक-दूसरे संग रचाई शादी, सेक्स चेंज के लिए करवाई सर्जरी

यह शादी समारोह 17 अगस्त को कालीमंतन (Kalimantan) के एयरताप (Airtara) में हुआ. मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस शख्स ने दुल्हन के परिवार को दहेज के रूप में एक अच्छी खासी रकम भी दी. इंडोनेशिया में दूल्हे के लिए दुल्हन के परिवार को दहेज देना एक आम बात है. यह इस बात का प्रमाण माना जाता है कि दूल्हा अपनी दुल्हन की देखभाल कर सकेगा. इंडोनेशिया में एक से ज्यादा शादी का प्रचलन है. कानूनों के अनुसार अगर शख्स के पास कई पत्नियों की जिम्मेदारी उठाने के लिए पैसे हैं तो वो अधिकतम चार शादियां कर सकता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2019 05:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).