Man Marries 7 Wives on Same Day: युगांडा के शख्स ने एक ही दिन में रचाई सात महिलाओं से शादी, पत्नियों में दो बहनें भी शामिल
युगांडा के बिजनेसमैन ससालोंगो न्सिकोनेने हबीब सेसेज़िगु ने एक ही दिन में सात पत्नियों से शादी कर इंटरनेट पर सुर्खियां बटोरीं. सातों महिलाओं में दो सगी बहनें भी शामिल हैं.
Man Marries 7 Wives on Same Day: युगांडा के व्यवसायी (Ugandan Businessman) ससालोंगो नसिकोनेने हबीब ससेज़िगु (Ssaalongo Nsikonenne Habib Ssezzigu) ने एक भव्य समारोह में एक साथ सात महिलाओं से शादी करके सुर्खियां बटोरीं. शख्स की सभी सात दुल्हनों में दो बहने में शामिल थीं, जो स्पष्ट रुप से एक-दूसरे से कोई ईर्ष्या नहीं रखती हैं. शादी समारोह में कस्टमाइज्ड वैन और बोडा बोडा साइकलिस्ट शामिल हुए थे. बताया जा रहा है कि रविवार, 10 सितंबर 2023 को मुकोनो जिले (Mukono District) के बुगेरेका गांव (Bugereka Village) में आयोजित एक खूबसूरत शादी समारोह में हबीब ने सात महिलाओं से शादी की, जिनमें दो सगी बहनें शामिल थीं.
हबीब की सातों पत्नियों में मरियम, मदीना, आयशा, जैनबू, फातुमा, रशीदा और मुसान्युसा शामिल हैं. एक फेसबुक पोस्ट में, ब्लॉगर कालेब कनान (Caleb Canaan) ने कहा कि समारोह सुबह लगभग 8 बजे शुरू हुआ, जब दुल्हनों को स्टाइल के लिए स्थानीय सैलून में ले जाया गया. इससे पहले उन्हें प्रत्येक दुल्हन के नाम वाली विशेष प्लेटों के साथ सुपर कस्टम वैन की प्रतीक्षा में रखा गया. यह भी पढ़ें: Woman Breastfeeds Husband: महिला अपने पति को करती है ब्रेस्ट फीड, वजह जानकर आप हो जाएंगे सन्न
विवाह समारोह का मुख्य आकर्षण एक संगीत कार्यक्रम था, क्योंकि समारोह को देखने के लिए सड़कों के किनारे खड़े लोगों की तालियों के बीच जोड़े एक काफिले में आगे बढ़ रहे थे. बहुविवाहित नसीकोनेन ने अपनी प्रत्येक पत्नी के लिए उपहार के रूप में बिल्कुल नई कारें खरीदीं. रिसेप्शन में, दुल्हनों ने अपनी सीटें तैयार पाईं, प्रत्येक पर उनके नाम का लेबल लगा हुआ था. रिसेप्शन में अपने स्पीच में उन्होंने अपनी पत्नियों की उनके प्रति वफादार रहने के लिए सराहना की.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2023 11:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

