वायरल

पैसे बचाने के लिए शख्स ने लगाया गजब का जुगाड़, Viral Video में देखें कैसे स्पाइडरमैन की तरह ऑटो के पीछे चिपका

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपकी हंसी नहीं रुकेगी, लेकिन आप हैरान भी हो जाएंगे. दरअसल, पैसे बचाने के लिए एक शख्स बिल्कुल स्पाइडरमैन की तरह ऑटो के पीछे चिपक जाता है.

पैसे बचाने के लिए शख्स ने लगाया गजब का जुगाड़, Viral Video में देखें कैसे स्पाइडरमैन की तरह ऑटो के पीछे चिपका
ऑटो के पीछे चिपका शख्स (Photo Credits: Instagram)

Funny Viral Video: फनी वीडियोज देखना भला किसे पसंद नहीं, जिसे देखते ही हंसी से लोटपोट हो जाने का मन करे. यही वजह है कि सोशल मीडिया (Social Media) पर भी फनी वीडियो (Funny Video) की भरमार देखने को मिलती है. कई वीडियो इतने मजेदार होते हैं कि देखते ही देखते वो वायरल हो जाते हैं. वैसे आपने सोशल मीडिया पर देसी जुगाड़ के अब तक कई वीडियो देख लिए होंगे, लेकिन पैसे बचाने के लिए एक शख्स ने जो जुगाड़ (Jugaad) लगाया है, यकीनन आपने इससे पहले कभी नहीं देखा होगा. जी हां, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर आपकी हंसी नहीं रुकेगी, लेकिन आप हैरान भी हो जाएंगे. दरअसल, पैसे बचाने के लिए एक शख्स बिल्कुल स्पाइडरमैन (Spiderman) की तरह ऑटो (Auto) के पीछे चिपक जाता है.

इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर memecentral.teb नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- किसी का उल्लेख करें... इस वीडियो को देखने के बाद जहां लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं तो कई लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी जाहिर की है. एक शख्स ने लिखा है- माउंटन ड्यू डर के आगे जीत है. वहीं एक अन्य शख्स ने लिखा है- ऑटो के पैसे बचाने की निंजा टेक्निक. यह भी पढ़ें: Viral Video: फरीदाबाद में 12वीं मंजिल की बालकनी से लटककर एक्सरसाइज कर रहा था शख्स, वीडियो हुआ वायरल

देखें वीडियो-

ऑटो के पीछे शख्स ने जिस तरह से पकड़ बनाई है, उसे देखकर लोग उसे स्पाइडरमैन बता रहे हैं. हालांकि चंद पैसे बचाने के चक्कर में ऐसा करना शख्स के लिए खतरनाक भी साबित हो सकता था. वीडियो में देखा जा सकता है कि ऑटो में शख्स को सीट नहीं मिलती है, बावजूद इसके वो परेशान नहीं होता है. समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने और पैसे बचाने के लिए शख्स जबरदस्त जुगाड़ लगाता है. जैसे ही ऑटो चलती है, शख्स उसके पीछे चिपक कर बैठ जाता है. हालांकि इस नजारे को जिसने भी देखा वो हैरान रह गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2022 07:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).