वायरल

Man Kissed King Cobra: शख्स ने आंख से आंख मिलाकर किया किंग कोबरा को किस, उसके बाद जो हुआ...देखें वीडियो

किंग कोबरा सांप बहुत ही खतरनाक और जानलेवा सांप होते हैं, इनका नाम सुनते ही लोगों की हालत खराब हो जाती है. लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी के भी दिल की धड़कन बढ़ सकती है....

Man Kissed King Cobra: शख्स ने आंख से आंख मिलाकर किया किंग कोबरा को किस, उसके बाद जो हुआ...देखें वीडियो
सांप को किस करता शख्स (Photo Credits: Instagram)

Man Kissed King Cobra: किंग कोबरा सांप बहुत ही खतरनाक और जानलेवा सांप होते हैं, इनका नाम सुनते ही लोगों की हालत खराब हो जाती है. लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी के भी दिल की धड़कन बढ़ सकती है. वीडियो में एक शख्स को किंग कोबरा सांप के साथ टेबल पर बैठे हुए देखा जा सकता है. आप देख सकते हैं कि टेबल पर बैठा सांप किंग कोबरा लग रहा है और वो बहुत ही विशाल और खतरनाक लग रहा है. वीडियो में शख्स को सांप के सामने एक मैगज़ीन रखते हुए देखा जा सकता है, और सांप बार बार मैगजीन को डंसता हुआ दिखाई दे रहा है. यह भी पढ़ें: Snake Video: सफर करते वक्त शख्स को सड़क पर मिल गया किंग कोबरा, उसके बाद जो हुआ...देखें वीडियो

उसके बाद वीडियो में दिखाई दे रहा शख्स आंखें बड़ी बड़ी कर ध्यान से सांप की आंखों में आंखें डालकर देखता है. उसके बाद सांप शख्स के पास आता है और वो सांप को किस कर लेटा है. पोस्ट पढ़कर ऐसा अंदाजा लगाया जा सकता है कि,'ये शख्स वशीकरण करता है. ऐसा लग रहा है कि शख्स ने सांप को सम्मोहित कर लिया है.

देखें वीडियो:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by pindawaallejatt (@pindawaallejatt)

इस वीडियो को pindawaallejatt नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है और इसके कैप्शन में लिखा है,'7 टाइम गोल्ड मेडलिस्ट गुरु विक्रम शास्त्री जी. इंटरनेट पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख कर लोग अलग अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. इस वीडियो को अब तक 15 हजार से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं. कुछ लोग इस वीडियो की तारीफ़ कर रहे हैं और कुछ अपना गुस्सा व्यक्त कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2021 06:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).