फेसबुक और इंस्टाग्राम पर चैट करती रहती थी पत्नी, परेशान पति ने उतारा मौत के घाट
कर्नाटक के बेंगलुरु में एक शख्स ने अपनी पत्नी और तीन महीने के बच्चे का खून कर दिया. मदनायकनहल्ली के रहने वाले राजू और सुषमा दोनों की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी. दोनों में प्यार हो गया इसी दौरान सुषमा गर्भवती हो गई...
कर्नाटक (Karnataka) के बेंगलुरु (Bengaluru) में एक शख्स ने अपनी पत्नी और तीन महीने के बच्चे का खून कर दिया. मदनायकनहल्ली के रहने वाले राजू और सुषमा दोनों की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी. दोनों में प्यार हो गया इसी दौरान सुषमा गर्भवती हो गई. 6 महीने बाद दोनों ने घरवालों की मर्जी से शादी कर ली. शादी के तीन महीने बाद सुषमा ने एक बच्चे को जन्म दिया. शादी के बाद सुषमा दिन भर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर चैट करती रहती थी. जिसकी वजह से वो न खाना बनाती, न घर में साफ सफाई करती और न ही अपने नवजात बच्चे का ख्याल रख पाती. वो दिन भर वो सोशल मीडिया पर ही खोई रहती थी. पति के बहुत समझाने पर भी सुषमा नहीं मानी. पत्नी की इस हरकत से राजू मानसिक रूप से परेशान रहने लगा और एक दिन गुस्से में आकर उसने पत्नी और तीन महीने के बच्चे का खून कर दिया.
यह भी पढ़ें: दिन भर सेल्फी लेने वाली पत्नी से पति ने मांगा तलाक, खाना नहीं देने का लगाया आरोप
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने पुलिस को बयान में बताया कि वो पत्नी और बच्चे को बाइक से जंगल में ले गया और पत्थर से मारकर पत्नी की हत्या कर दी. उसने बच्चे को भी गला भी गला दबाकर मार दिया और लाश जंगल में ही फेंक दी.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2019 02:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

