PM Modi के इस फैन को देखा क्या, सीने पर ही बना लिया प्रधानमंत्री का टैटू, गुजरात में आया नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की तस्वीर का टैटू अपने सीने में बनवाकर एक युवक ने मोदी प्रति अपना सर्मथन प्रकट किया. यह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) दो दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचे हैं.

सूरत में पीएम के स्वागत के लिए सड़क पर जनसैलाब उमड़ पड़ा. हजारों की संख्या में लोग सड़क के दोनों किनारे खड़े होकर नरेंद्र मोदी की एक झलक पाने के लिए टकटकी लगाए रहे. छत से लेकर बालकनी तक लोगों की भीड़ दिखी. प्रधानमंत्री को देखते ही लोग मोदी..मोदी.. के नारे लगाने लगे. इसी भीड़ में नजर आया टैटू वाला ये शख्स.