भीख मांगने वाली महिला के लिए शख्स ने बढ़ाया मदद का हाथ, किया कुछ ऐसा... Viral Video देख आप भी करेंगे सराहना
एक दिल जीत लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक अजनबी शख्स भीख मांगकर गुजारा करने वाली महिला की मदद करता है. अपने बच्चे के साथ सड़क पर भीख मांगकर गुजारा करने वाली महिला के लिए शख्स ने जो किया है, उसे देखकर आप भी उसकी सराहना करेंगे.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर कई ऐसे वीडियो भी वायरल (Viral Video) होते हैं, जो दिल को छू लेते हैं और हम इमोशनल हो जाते हैं. आज के इस दौर में इंसानियत का धर्म निभाने वाले बहुत कम ही लोग नजर आते हैं जो किसी इंसान या बेजुबान की मदद करते हैं. आपने कई ऐसे वीडियो भी देखे होंगे, जिनमें कुछ लोग किसी की मदद करके मानवता की मिसाल पेश करते हैं. इसी कड़ी में एक दिल जीत लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक अजनबी शख्स भीख मांगकर गुजारा करने वाली महिला की मदद करता है. अपने बच्चे के साथ सड़क पर भीख मांगकर गुजारा करने वाली महिला के लिए शख्स ने जो किया है, उसे देखकर आप भी उसकी सराहना करेंगे.
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है- Day210/365 भिखारी से खिलौना विक्रेता, भगवान उसे आशीर्वाद दें. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी जाहिर की हैं. एक यूजर ने लिखा है- किसी बेसहारा की मदद करने का ये सही तरीका है, जबकि दूसरे ने लिखा है- आपको सलाम भाई. तीसरे यूजर ने लिखा है- दुनिया को आप जैसे अच्छे इंसानों की जरूरत है. यह भी पढ़ें: Video: दो भाईयों के बीच में जमीन विवाद, एक-दूसरे पर ट्रैक्टर चढ़ाकर जान लेने की कोशिश, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
भिखारी महिला की शख्स ने की मदद
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में बच्चे के साथ सड़क पर भीख मांगकर गुजारा करने वाली महिला को दिखाया गया है. कुछ ही देर में एक शख्स आता है और महिला की मदद करता है. वो सड़क किनारे एक छोटी सी खिलौने की दुकान लगाता है और महिला को भिखारी से खिलौने बेचने वाली उभरती उद्यमी में बदल देता है. महिला भी शख्स की इस मदद से बेहद खुश हो जाती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2024 09:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

