बाइक चलाते समय शख्स करने लगा स्टंट, फिर हुआ कुछ ऐसा… Viral Video देख हैरान हो जाएंगे आप
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स बाइक चलाते-चलाते स्टंट करने लगता है, लेकिन स्टंट करते समय अचानक उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और वह धड़ाम से सड़क पर गिर जाता है. इसके साथ ही उसे ऐसा सबक भी मिलता है, जिसे वो जिंदगी भर नहीं भूला पाएगा.
Viral Video: आजकल अधिकांश लोगों पर दूसरों से कुछ अलग कर गुजरने का जुनून सवार होता है. फेमस होने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं. ऐसे में कई बार लोग कुछ ऐसा कर बैठते हैं कि फेमस होने के बजाय उनका मजाक बन जाता है. सोशल मीडिया (Social Media) पर इस तरह के लोगों के वीडियो की भरमार है, जिन्हें देख लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स बाइक चलाते-चलाते स्टंट (Stunt on Bike) करने लगता है, लेकिन स्टंट करते समय अचानक उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और वह धड़ाम से सड़क पर गिर जाता है. इसके साथ ही उसे ऐसा सबक भी मिलता है, जिसे वो जिंदगी भर नहीं भूला पाएगा.
इस वीडियो को aw.aw.iq नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं और बाइक चलाते समय स्टंट करने वाले शख्स का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं और उसे बेवकूफ बता रहे हैं. एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- इस तरह के स्टंट से पहले हमें खूब प्रैक्टिस कर लेनी चाहिए, जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है- अगली बार स्टंट करने से पहले सौ बार सोचेगा. यह भी पढ़ें: हवा में बाइक को उछालकर स्टंट करना शख्स को पड़ा भारी, बिगड़ा बैलेंस और फिर… (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स बाइक पर सवार होकर एक खतरनाक स्टंट कर रहा है. शख्स अपनी बाइक को हाइवे पर दौड़ा रहा है. वह चलती बाइक पर बार-बार उछलता है, कभी हाथ छोड़ देता है, तो कभी वो सीट से उठ जाता है और आखिर में स्टाइल मारने के चक्कर में चलती बाइक से उतरकर चलना शुरु कर देता है, जिसके चलते उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और वो बाइक के साथ ही गिर जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2021 09:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

